कांग्रेस ने ईयू के साथ एफटीए में सीबीएएम टैक्स नहीं हटाने पर जताई चिंता
नई दिल्ली : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संचार) एवं राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश ने भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) में कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मेकेनिज्म (सीबीएएम) से देश के एल्युमीनियम…

नई दिल्ली : कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संचार) एवं राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश ने भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) में कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मेकेनिज्म (सीबीएएम) से देश के एल्युमीनियम और स्टील निर्माताओं को छूट नहीं दिए जाने पर चिंता जतायी है। उन्होंने कहा कि ईयू को भारत के एल्यूमिनियम और स्टील निर्यात पहले ही 7 अरब डॉलर से घटकर 5 अरब डॉलर रह गए हैं और सीबीएएम के कारण इस वर्ष से इनमें और गिरावट आने की आशंका है।
जयराम ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि समय के साथ सीबीएएम का दायरा भारत के अन्य औद्योगिक निर्यात वर्गों तक भी बढ़ेगा, जिससे एफटीए से भारत को मिलने वाले किसी भी लाभ को प्रभावी रूप से खत्म किया जा सकता है। भारत और ईयू के बीच एफटीए पर बातचीत पहली बार जून 2007 में शुरू हुई थी। 16 दौर की बातचीत के बाद मई 2013 में इसे निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद जून 2022 में वार्ता दोबारा शुरू हुई। यह एफटीए अब तक भारत द्वारा किसी भी व्यापारिक साझेदार को दी गई सबसे बड़ी व्यापारिक छूट है, जिसमें ईयू से भारत में आने वाले 96 फीसदी से अधिक निर्यात पर टैरिफ में कटौती की गई है। इससे भारत के आयात दोगुना होने की संभावना है, जिसका असर व्यापार घाटे पर पड़ेगा।
कांग्रेस नेता ने कहा कि सीबीएएम से भारत के औद्योगिक निर्यात पर गंभीर असर होगा और धीरे-धीरे इसका दायरा अन्य क्षेत्रों तक भी बढ़ सकता है। इससे एफटीए से मिलने वाले लाभ लगभग खत्म हो जाएंगे। उन्होंने ईयू के सख्त स्वास्थ्य और उत्पाद सुरक्षा नियमों को भी चिंता का विषय बताया, जो टैरिफ-रहित व्यापार अवरोध का रूप ले सकते हैं।
जयराम ने भारत के सबसे बड़े निर्यात रिफाइंड तेल को लेकर कहा कि इस तेल का बड़ा हिस्सा रूस से आता है और वॉशिंगटन डीसी से पड़ रहे दबाव के बीच इन व्यापारिक मार्गों के भविष्य को लेकर स्पष्टता जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
