कांग्रेस नेता के 'भाजपा की कब्र खोद देंगे' वाले बयान पर संबित पात्रा ने दी कड़ी प्रतिक्रिया
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने रविवार को मीडिया को संबोधित करते हुए इंडी गठबंधन के नेताओं द्वारा घुसपैठियों के समर्थन में पार्टी नेताओं को धमकियां देने की…

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने रविवार को मीडिया को संबोधित करते हुए इंडी गठबंधन के नेताओं द्वारा घुसपैठियों के समर्थन में पार्टी नेताओं को धमकियां देने की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि देश में विपक्ष ‘घुसपैठिया बचाओ आंदोलन’ चला रहा है। यही कारण है कि राहुल गांधी की जो यात्रा निकली है, वह ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ बन गई है।
लोकसभा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि जो स्पेशल इंटेंसिव ड्राइव चुनाव आयोग द्वारा बिहार में आरंभ किया गया है, उसको लेकर विपक्ष के अंदर विशेष रूप से कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार में एक प्रकार की हताशा और निराशा का माहौल है और उसके परिणाम स्पष्ट रूप से सामने आ रहे हैं। वास्तव में जैसा कि गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है, विपक्ष ‘घुसपैठिया बचाओ आंदोलन’ चला रहा है। यही कारण है कि राहुल गांधी की जो यात्रा निकली है, वह ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ बन गई है। इस यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और देशवासियों ने यह ठान लिया है कि किसी भी कीमत पर देश को घुसपैठियों से बचाना है।
उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी ने भी स्पष्ट शब्दों में कहा था कि देश को घुसपैठियों से हर कीमत पर बचाना है, क्योंकि यह देश की सुरक्षा का विषय है। मगर विपक्ष की बेचैनी देखिए कि झारखंड के वरिष्ठ मंत्री इरफान अंसारी, जो दो बार के मंत्री रह चुके हैं, कहते हैं कि जो भारतीय जनता पार्टी घुसपैठियों की बात करेगी, जो बांग्लादेशी कहेगी, उस भाजपा की कब्र हम झारखंड में खोद देंगे। सोचिए, जो व्यक्ति देश को बचाने की बात करेगा, सुरक्षा की बात करेगा और यह कहेगा कि देश के संसाधनों पर सबसे पहले देशवासियों का अधिकार है, उसे कब्र में दफना देने की धमकी दी जा रही है, जबकि महिमामंडन उन लोगों का किया जा रहा है जो यह कहेंगे कि बांग्लादेशियों का देश के संसाधनों पर पहला अधिकार है।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि केवल इरफान अंसारी ही नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल रहीम बख्शी ने भी भारतीय जनता पार्टी के विधायक को खुलेआम धमकाते हुए कहा है कि यदि आप घुसपैठिए शब्द का प्रयोग करेंगे और बांग्लादेशियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे तो मैं आपके चेहरे पर तेजाब फेंक दूंगा, आपके गले में तेजाब डाल दूंगा और आपकी बोलती बंद कर दूंगा। यह केवल एक धमकी नहीं है, बल्कि लोकतंत्र और समाज दोनों के लिए बेहद गंभीर और खतरनाक संकेत है।
उन्होंने कहा कि यह अत्यंत संवेदनशील और गंभीर विषय है। किसी के चेहरे पर तेजाब फेंकने की बात करना बहुत बड़ा दंडनीय अपराध है। देश की कई बहनें इस घृणित अपराध की शिकार होकर अपनी पूरी जिंदगी बर्बाद होते देख चुकी हैं। ऐसे में यदि किसी राजनीतिक दल का वरिष्ठ नेता खुले मंच से इस प्रकार की धमकी देता है, तो इस पर अवश्य ही कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। पात्रा ने अपील की कि कोलकाता हाईकोर्ट को इस मामले का स्वतः संज्ञान लेना चाहिए और ऐसे व्यक्ति को जेल भेजा जाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
