द इंडियन व्यू

कांग्रेस का प्रो-टेरर एजेंडा उजागर, कन्हैया के बयान से देशद्रोह का चेहरा आया सामने : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस और कन्हैया कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तहव्वुर राणा की भारत वापसी के बाद कांग्रेस बौखला गई है, जो हर मुद्दे पर सबूत मांगने की आदत रखती है। एक बार फिर…

Ragwendra P Singh
April 13, 2025
2 min read
कांग्रेस का प्रो-टेरर एजेंडा उजागर, कन्हैया के बयान से देशद्रोह का चेहरा आया सामने : प्रदीप भंडारी

नई दिल्ली। भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस और कन्हैया कुमार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि तहव्वुर राणा की भारत वापसी के बाद कांग्रेस बौखला गई है, जो हर मुद्दे पर सबूत मांगने की आदत रखती है। एक बार फिर कन्हैया कुमार के बयानों ने कांग्रेस की देश-विरोधी गतिविधियों की पोल खोल दी है, जिससे पार्टी के प्रो-टेरर एजेंडे पर सवाल उठ रहे हैं।

प्रदीप भंडारी ने शनिवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि कांग्रेस पार्टी एक प्रो-टेरर पार्टी है। यह ऐसी पार्टी है जिसमें जितना कोई व्यक्ति देश से नफरत करता है, देश का अपमान करता है और वोट बैंक के लिए आतंकवादियों का समर्थन करता है, उसे उतना ही अधिक प्रमोशन मिलता है। कन्हैया कुमार का बयान राहुल गांधी के निर्देश पर दिया गया है, जिसमें वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस और देशभक्ति व समाज सेवा करने वाली संस्थाओं को गालियां दे रहे हैं। इससे साफ है कि जब से तहव्वुर राणा, जो 26/11 हमले का मास्टरमाइंड है, वापस आया है, कांग्रेस पार्टी बौखला गई है और इसे पचा नहीं पा रही।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रो-टेरर एजेंडा 140 करोड़ देशवासियों के सामने पूरी तरह उजागर हो चुका है। इसीलिए कांग्रेस उन सभी लोगों और संगठनों को गालियां दे रही है जो देश की एकता और अखंडता के लिए खड़े हैं, जो आतंकवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं। यही कारण है कि वह प्रधानमंत्री मोदी को गालियां दे रहे हैं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को निशाना बना रहे हैं और उन सभी संगठनों को बदनाम कर रहे हैं, जो देश की सेवा में लगे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आज 140 करोड़ देशवासियों के सामने यह फिर से स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस एक देश-विरोधी पार्टी है। यह वही पार्टी है जो सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगती है, जिसके लोग अफजल गुरु जैसे आतंकवादी का समर्थन करते हैं, जो याकूब मेमन जैसे आतंकवादी के पक्ष में खड़ी थी, और अब तहव्वुर राणा जैसे वैश्विक आतंकवादी, जो 26/11 का मास्टरमाइंड है, के समर्थन में खड़ी दिख रही है। देश प्रधानमंत्री मोदी के साथ है, जबकि तुष्टिकरण की लॉबी राहुल गांधी की प्रो-टेरर कांग्रेस पार्टी के साथ है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…