द इंडियन व्यू

कांग्रेस का काम केवल झूठ और भ्रांतियां फैलानाः अन्नपूर्णा देवी

नई दिल्ली : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि उसका काम केवल झूठ और भ्रांतियां फैलाना और हमारी सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में बाधा डालना है। उन्होंने…

Ragwendra P Singh
June 24, 2025
2 min read
कांग्रेस का काम केवल झूठ और भ्रांतियां फैलानाः अन्नपूर्णा देवी

नई दिल्ली : केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि उसका काम केवल झूठ और भ्रांतियां फैलाना और हमारी सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में बाधा डालना है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार कल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता और समावेश सुनिश्चित करने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग कर रही है। आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से टेक-होम राशन वितरित करने के लिए फेशियल रिकगनिशन सिस्टम (एफआरएस) अनिवार्य करने के लिए सरकार की आलोचना करना सही नहीं है।

अन्नपूर्णा देवी ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश को जवाब देते हुए कहा कि

चेहरे की पहचान प्रणाली, बायोमेट्रिक और आधार जैसी आधुनिक तकनीकों की मदद से सरकार आज अंतिम पंक्ति के लाभार्थी तक पहुंचने में सफल हो रही है। यह कहना सरासर गलत है कि तकनीक के उपयोग से प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के लाभार्थियों में गिरावट आई है। वर्ष 2019-20 में पहली बार के लाभार्थी की संख्या 72.05 लाख हो गई है।

2024-25 में बढ़कर यह संख्या 80.48 लाख (अब तक की सर्वाधिक संख्या) हो गई है। 2025-26 की पहली तिमाही में लाभार्थियों की संख्या 27 लाख से अधिक हो गई है। पीएम-किसान से 10 करोड़ किसानों को हर महीने आधार से प्रमाणित सीधा लाभ खाते में जा रहा है व राशन का लाभ मिल रहा है।

ये कांग्रेस का कार्यकाल नहीं है जहां एक रुपये देते थे तो लाभार्थी तक 15 पैसा पहुंचता था। ये मोदी सरकार है- यहां 100 रुपया देते हैं तो लाभार्थी तक 100 रुपया ही पहुंचता है।

उल्लेखनीय है कि जयराम रमेश ने केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के एक परिपत्र को साझा करते हुए कहा था कि गर्भवती महिलाओं के सामने एक और बाधा खड़ी कर दी गई है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मिलने वाले बुनियादी और कानूनी अधिकारों के लिए अब फेस रिकग्निशन सिस्टम अनिवार्य कर दी गई है।

उन्होंने कहा कि दुनियाभर में इस बात के सबूत हैं कि यह तकनीक त्वचा का रंग और वर्ग के आधार पर भेदभाव करती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…