द इंडियन व्यू

कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के नेता पहले भी कई बार कर चुके हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर विवादित टिप्पणी

नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने शुक्रवार को बजट सत्र शुरू होते ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सदन के दोनों सदनों में अभिभाषण पर अपनी टिप्पणी से विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू…

Ragwendra P Singh
January 31, 2025
3 min read
कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के नेता पहले भी कई बार कर चुके हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर विवादित टिप्पणी

नई दिल्ली। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने शुक्रवार को बजट सत्र शुरू होते ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सदन के दोनों सदनों में अभिभाषण पर अपनी टिप्पणी से विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पुअर लेडी यानी बेचारी महिला बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति भाषण के दौरान अंत तक बहुत थक गई थीं। बेचारी मुश्किल से बोल पा रही थीं।

संयुक्त अभिभाषण में हिस्सा लेने के बाद मीडिया के सामने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मौजूद थे। तीनों आपस में बात कर रहे थे। इसी दौरान राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के भाषण को बोरिंग बताया। जबकि सांसद पप्पू यादव ने इसे लव लेटर कहकर खारिज कर दिया। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के नेताओं द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की गई।

2025 में ही राहुल गांधी ने कहा था कि राष्ट्रपति मुर्मू राम मंदिर में नहीं जा सकतीं क्योंकि वह आदिवासी हैं। जबकि सच्चाई यह है कि वह 2024 में राम मंदिर गई थीं और सरयू घाट पर महा आरती में भी शामिल हुई थीं।

इतना ही नहीं, साल 2024 में, संविधान दिवस पर संसद के संयुक्त सत्र में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू का अभिवादन तक नहीं किया था। तब भारतीय जनता पार्टी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इस बर्ताव की कड़ी आलोचना करते हुए लिखा था, “राहुल गांधी इतने अहंकारी हैं कि उन्होंने राष्ट्रपति का अभिवादन तक नहीं किया। क्या यह सिर्फ इसलिए कि वह आदिवासी समुदाय से आती हैं, एक महिला हैं और राहुल गांधी कांग्रेस के राजकुमार हैं? ये कैसी ओछी मानसिकता है?”

2022 में, कांग्रेस नेता अजय कुमार ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर तंज कसते हुए कहा था, वह भारत के एक गलत विचार का प्रतिनिधित्व करती हैं और उन्हें भारत में आदिवासियों का प्रतीक नहीं बनाना चाहिए।

2022 में, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने एक टीवी इंटरव्यू में राष्ट्रपति मुर्मू के लिए राष्ट्रपत्नी शब्द का इस्तेमाल किया था।

2022 में, पश्चिम बंगाल के मंत्री अखिल गिरि ने एक रैली में राष्ट्रपति के रूप-रंग पर टिप्पणी करते हुए कहा था – वे (भाजपा) कहते हैं कि मैं सुंदर नहीं दिखता। हम किसी को उनके रूप से नहीं आंकते, हम राष्ट्रपति पद का सम्मान करते हैं, लेकिन हमारी राष्ट्रपति कैसी दिखती हैं?

यह घटनाएं दिखाती हैं कि कैसे कांग्रेस समेत इंडी गठबंधन के नेता राष्ट्रपति पद और विशेष रूप से एक आदिवासी महिला के सम्मान को ठेस पहुंचाते रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…