द इंडियन व्यू

कांग्रेस अपने सांसद बिमोल अकोइजाम को पार्टी से तुरंत निलंबित करेः बांसुरी स्वराज

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज ने रविवार को जेएनयू की 11 छात्राओं को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजाम को कांग्रेस पार्टी से निलंबित करने की मांग की।बांसुरी स्वराज…

Ragwendra P Singh
October 11, 2026
3 min read
कांग्रेस अपने सांसद बिमोल अकोइजाम को पार्टी से तुरंत निलंबित करेः बांसुरी स्वराज

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज ने रविवार को जेएनयू की 11 छात्राओं को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजाम को कांग्रेस पार्टी से निलंबित करने की मांग की।बांसुरी स्वराज ने दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "मई 2026 में शिकायतें सामने आने के बावजूद आरोपी सांसद पर कोई भी कार्रवाई न कर कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि वे महिलाओं का शोषण करने वालों को राजनीतिक संरक्षण प्रदान करते हैं।" उन्होंने पूछा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बताएं कि क्या इन 11 छात्राओं की गूंज उन तक नहीं पहुंची है या उन्होंने छात्राओं की गूंज को ओछीपन कॉमेडी करने का बहाना बना लिया है।उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अकोइजाम को आंतरिक जांच समिति की ओर से दोषी पाए जाने पर नौकरी से बर्खास्त करना कांग्रेस के चाल, चरित्र और चेहरे को बेनकाब करता है। जो व्यक्ति मां भारती को दुर्गा तथा शक्ति के स्वरूप में स्वीकार करने और वंदन करने से कतराता है, शक्ति से लड़ने की बात करता है, वह कैसे 'स्मैश द पैट्रियार्की' का नारा दे सकता है। कांग्रेस के लिए 'स्मैश द पैट्रियार्की केवल राजनीतिक बयानबाजी एक राजनीतिक जुमला है। उनके लिए फेमिनिज्म केवल एक हैशटैग से शुरू होता है और जवाबदेही की दहलीज से पहले आकर समाप्त हो जाता है। हैरानी की बात यह है कि ये आरोप मई में सामने आए थे, लेकिन 9 अक्टूबर से लेकर अब तक कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेता चुप्पी साधे हुए हैं।स्वराज ने कहा कि वह राहुल गांधी से पूछना चाहती हैं कि क्या महिला सम्मान केवल एक नारा है या कांग्रेस पार्टी की नीति का भी हिस्सा है। कांग्रेस पार्टी के भीतर इस मामले में अब तक किसी प्रकार की जांच नहीं बिठाई गई है। न ही संबंधित सांसद को कोई कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और न ही उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है और न ही उन्हें बर्खास्त करने की कोई प्रक्रिया शुरू की गई है।बांसुरी ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ा रहे हैं, दूसरी ओर राहुल गांधी यौन उत्पीड़न के आरोपी सांसद को मौन संरक्षण दे रहे हैं। यदि राहुल गांधी वास्तव में पितृसत्ता समाप्त करना चाहते हैं, तो छात्राओं के साथ खड़े हों और अकोइजाम के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्हें अपनी पार्टी से निलंबित करें।उल्लेखनीय है कि अकोइजाम के खिलाफ जेएनयू ने यौन उत्पीड़न से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम के तहत एक आंतरिक समिति गठित की थी। मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार समिति ने तमाम सबूतों, गवाहों और पीड़िताओं की गवाही सहित सभी तथ्यों की जांच करने के बाद अकोइजाम को तुरंत नौकरी से बर्खास्त कर दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…