कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने महाकुंभ में हुई भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के दौरान हुए हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, कुछ लोगों की असमय मृत्यु और कई लोगों के घायल होने का समाचार हृदयविदारक है।कांग्रेस नेता खरगे…

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ के दौरान हुए हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा, कुछ लोगों की असमय मृत्यु और कई लोगों के घायल होने का समाचार हृदयविदारक है।
कांग्रेस नेता खरगे ने एक्स पोस्ट में श्रद्धालुओं के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। उन्होंने कहा कि अभी कई महत्वपूर्ण स्नान शेष हैं। इसके लिए व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, जिससे ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पीड़ितों की हर संभव मदद का आह्वान किया है।
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के अलावा पवन खेड़ा ने हादसे के लिए सरकार पर तंज करते हुए कहा कि यह बेहद दुखदाई घटना है। मेला क्षेत्र में वीवीआईपी मूवमेंट बंद होना चाहिए। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
