द इंडियन व्यू

कर्नाटक में बेंगलुरु समेत कई जिलों में लोकायुक्त का छापा

बेंगलुरु : भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों के तहत कर्नाटक लोकायुक्त के अधिकारियों ने गुरुवार सुबह राज्य के विभिन्न जिलों में एक साथ छापेमारी की। राजधानी बेंगलुरु सहित मंड्या, धारवाड़, हासन,…

Ragwendra P Singh
March 5, 2026
2 min read
कर्नाटक में बेंगलुरु समेत कई जिलों में लोकायुक्त का छापा

बेंगलुरु : भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों के तहत कर्नाटक लोकायुक्त के अधिकारियों ने गुरुवार सुबह राज्य के विभिन्न जिलों में एक साथ छापेमारी की। राजधानी बेंगलुरु सहित मंड्या, धारवाड़, हासन, मैसूरु, विजयपुरा और यादगिरि जिलों में कई अधिकारियों के घरों और दफ्तरों में तलाशी अभियान शुरू किया ।

 

बेंगलुरु शहर में चार स्थानों पर कार्रवाई की गई। केआरआईडीएल के मुख्य अभियंता वसंत वी. नायक, बीडीए क्षेत्र के आरएफओ डालेेश तथा रायत सेवा सहकारी संघ के सीईओ शशिधर के आवास और कार्यालयों में दस्तावेजों की जांच की गई।

 

यादगिरि के विद्युत विभाग के उप विद्युत निरीक्षक वीरेश हिरेमठ, मंड्या लोक निर्माण विभाग के उपखंड एएई एस. सतीश, धारवाड़ के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के तालुका पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एम.के. सुरकोड के घरों पर भी छापे डाले गए।

 

हासन नगर पालिका के एएई एम.सी. सत्यनारायण, मैसूरु के जल भवन स्थित कर्नाटक शहरी जल आपूर्ति और जल निकासी बोर्ड के एएई और ईई आसिफ इकबाल तथा विजयपुरा की कृष्णा भाग्य जल निगम लिमिटेड में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता प्रकाश पी.जी. के आवासों पर भी तलाशी जारी है।

 

लोकायुक्त अधिकारियों द्वारा बैंक खातों का विवरण, चल-अचल संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और वित्तीय लेन-देन की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के आधार पर आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए यह कार्रवाई की गई है।

 

इसी दौरान हासन नगर पालिका के एएई एम.सी. सत्यनारायण द्वारा दरवाजा नहीं खोलने की घटना भी सामने आई। बाद में स्थानीय पुलिस की सहायता से दरवाजा खुलवाकर तलाशी अभियान आगे बढ़ाया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।