कर्नाटक मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद प्रियंका जारकीहोली समेत 18 ठिकानों पर ईडी का छापा
नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कर्नाटक में 18 स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दायरे में राज्य के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री सतीश जारकीहोली, उनकी पुत्री और सांसद प्रियंका जारकीहोली के…

नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को कर्नाटक में 18 स्थानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दायरे में राज्य के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री सतीश जारकीहोली, उनकी पुत्री और सांसद प्रियंका जारकीहोली के आवास समेत अन्य ठिकाने शामिल हैं। यह कार्रवाई धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) से जुड़े एक मामले में की जा रही है।ईडी की टीमों ने एक साथ कई स्थानों पर तलाशी अभियान शुरू किया। जांच एजेंसी धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज मामले में वित्तीय लेनदेन और धन के कथित प्रवाह की जांच कर रही है।सतीश जारकीहोली के आवासों के अलावा उनकी पुत्री प्रियंका जारकीहोली के परिसरों को भी तलाशी के दायरे में लिया गया है। एजेंसी कथित तौर पर विदेशों में धन हस्तांतरण से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि सतीश जारकीहोली के खिलाफ की जा रही यह कार्रवाई एक अलग मामले से संबंधित है और इसका संबंध उनके रिश्तेदार व आबकारी विभाग के अधिकारी वाई मंजूनाथ के खिलाफ पहले दर्ज मामले से नहीं है। हालांकि तलाशी अभियान में मंजूनाथ से जुड़े कुछ परिसरों को भी शामिल किया गया है।ईडी की ओर से मामले को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
