करण यादव को मिली आईएसएल की कमान, नए मॉडल में निभाएंगे अहम भूमिका
इंडियन सुपर लीग ने सोमवार को जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स के मुख्य व्यावसायिक अधिकारी करण यादव को सीईओ नियुक्त किया जो क्लबों की अगुवाई वाले नये मॉडल में लीग का नेतृत्व करेंगे। सीईओ के तौर पर यादव लीग ऑफिस और आईएसएल की रणनीतिक,…

इंडियन सुपर लीग ने सोमवार को जेएसडब्ल्यू स्पोटर्स के मुख्य व्यावसायिक अधिकारी करण यादव को सीईओ नियुक्त किया जो क्लबों की अगुवाई वाले नये मॉडल में लीग का नेतृत्व करेंगे। सीईओ के तौर पर यादव लीग ऑफिस और आईएसएल की रणनीतिक, व्यावसायिक और संगठनात्मक दिशा का नेतृत्व करेंगे और इसके क्लबों और अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के साथ मिलकर काम करेंगे।
यादव ने आईएसएल द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ आईएसएल नये अहम अध्याय की ओर बढ रहा है और मुझे खुशी है कि भविष्य को दिशा देने का मौका मिला है। क्लब की अगुवाई वाले मॉडल में हमें क्लबों और आईएसएल की प्रबंधन समिति के साथ मिलकर लीग और भारतीय फुटबॉल को आगे ले जाने का मौका मिलेगा।’’

पिछले साल रिलायंस ग्रुप की एफएसडीएल के साथ ‘मास्टर राइट्स एग्रीमेंट’ खत्म होने की वजह से आईएसएल के मैचों में कटौती की गई थी। खेलमंत्री मनसुख मांडविया के दखल के बाद लीग को फिर से शुरू किया गया। नये मॉडल के तहत क्लबों के पास लीग के व्यावसायिक अधिकार होंगे जबकि एआईएफएफ प्रशासनिक नियंत्रण और संचालन से जुड़े मसले देखेगा।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
