कमल हासन ने पीएम मोदी से की मुलाकात, 'कीलाडी' को लेकर की खास अपील
नई दिल्ली : राज्यसभा सांसद और अभिनेता कमल हासन ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। कमल हासन ने इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी के समक्ष तमिल सभ्यता की भव्यता और तमिल भाषा के शाश्वत गौरव को…

नई दिल्ली : राज्यसभा सांसद और अभिनेता कमल हासन ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। कमल हासन ने इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी के समक्ष तमिल सभ्यता की भव्यता और तमिल भाषा के शाश्वत गौरव को दुनिया के सामने प्रदर्शित करने के लिए सहयोग मांगा।
राज्यसभा सांसद कमल हासन ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी के साथ हुई मुलाकात की तस्वीरें शेयर की।
उन्होंने लिखा, आज मुझे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। तमिलनाडु की जनता के प्रतिनिधि और एक कलाकार के रूप में मैंने उनके समक्ष कुछ अनुरोध रखे, जिनमें सबसे प्रमुख कीलाडी की प्राचीनता को मान्यता दिलाने में तेजी लाने का अनुरोध था।
कमल हासन ने अपने बयान में कहा, मैंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि वे तमिल लोगों के उन प्रयासों को समर्थन दें जो तमिल सभ्यता की महानता और तमिल भाषा की प्राचीनता को विश्व के सामने लाने का काम कर रहे हैं।
बता दें कि कीलाडी तमिलनाडु के शिवगंगई जिले में स्थित एक महत्वपूर्ण पुरातात्विक स्थल है, जिसकी प्राचीनता को मान्यता दिलाने का कमल हासन ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया।
उल्लेखनीय है कि फिल्म अभिनेता और राजनेता कमल हासन ने 25 जुलाई को राज्यसभा में सांसद के रूप में शपथ ली थी।
हासन ने तमिल में शपथ लेते हुए अपनी सांस्कृतिक जड़ों और नागरिक प्रतिबद्धता पर जोर देते हुए कहा, एक भारतीय होने के नाते, मैं अपना कर्तव्य निभाऊंगा।
कमल हासन मक्कल नीधि मय्यम (एमएनएस) के संस्थापक भी हैं। उनकी पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनावों में 37 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इसके अलावा, 2021 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में हासन ने खुद कोयंबटूर दक्षिण से चुनाव लड़ा, जहां वे भाजपा की वनथी श्रीनिवासन से मामूली अंतर से हार गए थे।
इसके बाद, हासन के राज्यसभा नामांकन का तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने समर्थन किया। उन्हें 12 जून को निर्विरोध निर्वाचित किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
