कबड्डी में भारत का दबदबा कायम, दक्षिण कोरिया को 63-31 से हराकर दर्ज की लगातार दूसरी जीत
मौजूदा विजेता भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने एशियाई खेल 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मंगलवार को ग्रुप ए के दूसरे मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 63-31 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत ने पहले हाफ में ही…

मौजूदा विजेता भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने एशियाई खेल 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मंगलवार को ग्रुप ए के दूसरे मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 63-31 से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत ने पहले हाफ में ही मुकाबले पर पूरी तरह नियंत्रण बना लिया था और मध्यांतर तक 34-14 की मजबूत बढ़त हासिल कर ली थी।
भारत ने शुरुआती हाफ में दक्षिण कोरिया पर दो ऑलआउट लगाए। इनमें दूसरा ऑलआउट मध्यांतर से ठीक पहले आया, जिससे भारतीय टीम की स्थिति और मजबूत हो गई। दूसरे हाफ में भी भारत ने अपना दबदबा कायम रखा और 32 अंकों के अंतर से मुकाबला अपने नाम किया। इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप ए में दो मैचों से दो जीत हासिल कर ली हैं।

भारत ने सोमवार को अपने अभियान की शुरुआत जापान के खिलाफ 49-24 की जीत से की थी। जापान ने दूसरे हाफ में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 20 से अधिक अंक हासिल किए थे, लेकिन भारतीय टीम ने पूरे मुकाबले में नियंत्रण बनाए रखा और आसान जीत दर्ज की। भारत का अगला मुकाबला ग्रुप ए में बांग्लादेश से टोकेई सिटिजन जिम्नेजियम में होगा।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
