द इंडियन व्यू

कनाडा के एनएसए के साथ आतंकवाद, अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध से निपटने पर चर्चाः भारत

नई दिल्ली : भारत ने कनाडा के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) के साथ पिछले महीने हुई मुलाकात की शुक्रवार को पुष्टि की। साथ ही कहा कि दोनों देशों के एनएसए ने इस दौरान आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध से निपटने पर…

Ragwendra P Singh
October 3, 2025
2 min read
कनाडा के एनएसए के साथ आतंकवाद, अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध से निपटने पर चर्चाः भारत

नई दिल्ली : भारत ने कनाडा के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) के साथ पिछले महीने हुई मुलाकात की शुक्रवार को पुष्टि की। साथ ही कहा कि दोनों देशों के एनएसए ने इस दौरान आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध से निपटने पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में इससे जुड़े प्रश्नों का उत्तर दिया। हालांकि उन्होंने अपने बयान में लॉरेंस बिश्नोई का नाम नहीं लिया। जायसवाल ने कहा कि यह सार्वजनिक है कि 18 सितंबर को नई दिल्ली में कनाडा की एनएसए नथाली ड्रोन से एनएसए अजीत डोभाल ने मुलाकात की थी। उन्होंने आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध से निपटने तथा खुफिया जानकारी के आदान-प्रदान जैसे द्विपक्षीय संबंधों के जुड़े उपयोगी विषयों पर चर्चा की थी।

प्रवक्ता ने बताया कि दोनों देशों के एनएसए सुरक्षा सहयोग और मौजूदा संपर्क तंत्र को अधिक मजबूत करने पर सहमत हुए हैं। दोनों पक्ष इन सभी मुद्दों पर संपर्क भी बनाए हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि दोनों देशों के एनएसए की मुलाकात के बाद कनाडा ने हाल ही में गैंगस्टर बिश्नोई गिरोह को आतंकवादी संगठन घोषित किया। इससे अब कनाडा में इस गिरोह की कोई भी संपत्ति ज़ब्त की जा सकेगी। आरोप है कि बिश्नोई गिरोह ने आतंक, हिंसा और धमकी के जरिए लोगों को निशाना बनाया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…