द इंडियन व्यू

कतर के अमीर के पिता के निधन पर प्रधानमंत्री ने शोक प्रकट किया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘फादर अमीर’ के नाम से जाने जाने वाले कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने उन्हें एक दूरदर्शी नेता बताया और कहा कि उन्होंने कतर के…

Ragwendra P Singh
July 12, 2026
1 min read
कतर के अमीर के पिता के निधन पर प्रधानमंत्री ने शोक प्रकट किया

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘फादर अमीर’ के नाम से जाने जाने वाले कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने उन्हें एक दूरदर्शी नेता बताया और कहा कि उन्होंने कतर के विकास और समृद्धि को गति दी। ‘फादर अमीर’ का आज 74 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

 

प्रधानमंत्री ने एक्स पर कहा, “हम कतर के राष्ट्रपिता शेख हमद बिन खलीफा अल थानी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हैं। एक दूरदर्शी नेता जिन्होंने कतर को विकास और समृद्धि के नए मुकाम तक पहुंचाया। हम उन्हें एक सच्चे मित्र के रूप में भी याद करते हैं। उनसे मुलाकात का जिक्र करते हुए प्रदानमंत्री ने कहा कि उन्हें फरवरी 2024 में कतर की अपनी पिछली यात्रा के दौरान मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।“

 

प्रधानमंत्री ने कतर के राष्ट्रपिता शेख तमीम बिन हमद अल थानी और पूरे शाही परिवार तथा कतर की जनता के प्रति अपनी संवेदनायें व्यक्त की हैं और प्रार्थना की है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…