द इंडियन व्यू

कड़ी सुरक्षा के बीच विभिन्न केंद्रों पर शुरू हुई नीट पीजी परीक्षा

नई दिल्ली : देश के विभिन्न केंद्रों पर मेडिकल पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता परीक्षा नीट पीजी का आयोजन रविवार सुबह शुरू हुआ। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) द्वारा आयोजित इस परीक्षा में सफल…

Ragwendra P Singh
August 3, 2025
1 min read
कड़ी सुरक्षा के बीच विभिन्न केंद्रों पर शुरू हुई नीट पीजी परीक्षा

नई दिल्ली : देश के विभिन्न केंद्रों पर मेडिकल पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्रता परीक्षा नीट पीजी का आयोजन रविवार सुबह शुरू हुआ। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) द्वारा आयोजित इस परीक्षा में सफल रहने वाले उम्मीदवारों को देशभर के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा कोर्स में दाखिला मिलेगा। इस परीक्षा में हर वर्ष लाखों की संख्या में उम्मीदवार शामिल होते हैं।

आज सुबह 9 बजे एनबीईएमएस द्वारा आयोजित मेडिकल पीजी पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश की पात्रता परीक्षा नीट पीजी शुरू हुई जो दोपहर 12.30 बजे खत्म होगी। कंप्यूटर मोड में चल रही परीक्षा के लिए सुबह 8.30 बजे परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों का प्रवेश बंद हो गया था।

परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद नीट पीजी 2025 की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसके जरिए एमडी, एमएस और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिला मिल सकेगा। मेडिकल के पीजी पाठ्यक्रम के लिए यह इकलौती प्रवेश परीक्षा है। केंद्र सरकार और एनबीई परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं और उम्मीदवारों के बायोमेट्रिक अटेंडेंस को अनिवार्य बनाया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…