द इंडियन व्यू

कठुआ में बादल फटने की घटना पर अमित शाह ने जताई चिंता, उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री से की बात

नई दिल्ली/श्रीनगर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कठुआ में आई प्राकृतिक आपदा के बाद जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री से बात की है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए खुद इसकी जानकारी दी। अमित शाह ने बताया कि…

Ragwendra P Singh
August 17, 2025
2 min read
कठुआ में बादल फटने की घटना पर अमित शाह ने जताई चिंता, उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री से की बात

नई दिल्ली/श्रीनगर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कठुआ में आई प्राकृतिक आपदा के बाद जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री से बात की है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए खुद इसकी जानकारी दी। अमित शाह ने बताया कि उन्होंने जम्मू-कश्मीर सरकार को मोदी सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, कठुआ में बादल फटने की घटना के संबंध में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री से बात की। स्थानीय प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी है और एनडीआरएफ की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। मोदी सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। हम जम्मू-कश्मीर के अपने बहनों और भाइयों के साथ मजबूती से खड़े हैं।

इससे पहले, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कठुआ की घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, कठुआ के कई इलाकों में बारिश के कारण हुए विनाशकारी भूस्खलन में हुई जान-माल की हानि से अत्यंत व्यथित हूं। यह त्रासदी मन को स्तब्ध कर देने वाली है। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह को सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे राहत और बचाव कार्यों की जानकारी दी।

एक अन्य पोस्ट में उपराज्यपाल ने लिखा, मैंने पुलिस अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों में बचाव व सहायता कार्यों का समन्वय और क्रियान्वयन करने के साथ-साथ मौके पर चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अंत में लिखा, मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं और मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बादल फटने से कम से कम 4 लोगों की मौत हुई है और कई अन्य घायल हैं। जंगलोट इलाके में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात बादल फटा। पिछले चार दिनों में जम्मू-कश्मीर में बादल फटने की यह दूसरी घटना है। 14 अगस्त को, किश्तवाड़ जिले के चशोती गांव में बादल फटा। इस आपदा के बाद अब तक 65 शव बरामद किए जा चुके हैं। हालांकि, 100 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…