ओला-ऊबर की तरह जल्द बाइक-टैक्सी सर्विस लॉन्च करेगी केंद्र सरकार, अमित शाह ने दी जानकारी
केंद्र सरकार जल्द कोऑपरेटिव टैक्सी सेवा शुरू करेगी, ओला-ऊबर को टक्कर मिलने वाली है. मुनाफा सीधे ड्राइवर को मिलेगा. इस सर्विस में रिक्शा और फोर व्हीलर के साथ-साथ बाइक की भी सुविधा मिलेगी. ओला-ऊबर जैसी टैक्सी सर्विस…

केंद्र सरकार जल्द कोऑपरेटिव टैक्सी सेवा शुरू करेगी, ओला-ऊबर को टक्कर मिलने वाली है. मुनाफा सीधे ड्राइवर को मिलेगा. इस सर्विस में रिक्शा और फोर व्हीलर के साथ-साथ बाइक की भी सुविधा मिलेगी.
ओला-ऊबर जैसी टैक्सी सर्विस कंपनियों को अब बड़ी चुनौती दे सकती है. केंद्र सरकार जल्द ही इसके लिए नए ऐप को शुरू करने वाली है. इससे कैब एग्रीगेटर्स को कड़ी चुनौती मिलेगी. केंद्र सरकार ने अब तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. ये ऐप कब से शुरू होगा और ये कैसे काम करेगा, आइये जानते हैं.
भारत में हर रोज लोग बड़ी संख्या में टैक्सी का इस्तेमाल करते हैं. ओला, ऊबर और रेपिडो जैसी कंपनियां वर्तमान में टैक्सी सर्विस मुहैया करवाती हैं. हालांकि, अब केंद्र सरकार बहुत जल्दी इन कंपनियों को चुनौती देने वाली है. केंद्र सरकार की तरफ से इस बारे में संसद में घोषणा की गई है. 26 मार्च 2025 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जल्द कोऑपरेटिव टैक्सी सर्विस शुरू की जाएगी. अमित शाह ने इस जानकारी को अपने एक्स हैंडल से भी शेयर की.
किनका होगा रजिस्ट्रेशन
खास बात है कि इस सर्विस में दो पहिया वाहनों के साथ-साथ रिक्शा और कार का भी रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा. गाड़ी एक बार रजिस्टर हो जाए फिर आम लोग उसे बुक कर सकते हैं.
किसे मिलेगा फायदा
ओला-ऊबर में ड्राइवर पहले कार को रजिस्टर करते है फिर ऐप की मदद से उन्हें राइड मिलती है. राइड के किराए का एक हिस्सा कंपनी रखती हैं तो एक हिस्सा ड्राइवर रखता है. हालांकि, केंद्र सरकार की सर्विस में ऐसा नहीं है. इस सर्विस का मुनाफा सीधा ड्राइवर को मिलेगा. हालांकि, अब तक साफ नहीं हो सका है कि ये सर्विसेज कैसे काम करेगी.
संसद में अमित शाह ने दिया यह बयान
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि मान्यवर आने वाले कुछ ही महीनों में कोऑपरेटिव बेसिस पर ओला-ऊबर जैसी बहुत बड़ी कोऑपरेटिव सहकारी टैक्सी आने वली है. इस सर्विस के अंदर टू-व्हीलर, फोर व्हीलर और रिक्शा का रजिस्ट्रेशन होगा. उसका मुनाफा किसी धन्नासेठों के हाथ में नहीं बल्कि ड्राइवर के पास जाएगा. हम ऐसी एक कोओपरेटिव लेकर आए हैं.
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
