द इंडियन व्यू

ओम यादव ने जीते दोहरे खिताब, पुरुष एकल के साथ युगल में भी चैंपियन

लखनऊ। ओम यादव ने 23वीं एल्डिको कप प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरे खिताब अपने नाम किए। एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित एक लाख…

Ragwendra P Singh
December 21, 2025
1 min read
ओम यादव ने जीते दोहरे खिताब, पुरुष एकल के साथ युगल में भी चैंपियन

लखनऊ। ओम यादव ने 23वीं एल्डिको कप प्राइजमनी टेनिस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरे खिताब अपने नाम किए।

एसडीएस टेनिस अकादमी द्वारा लामार्टिनियर कॉलेज स्थित लामार्टिनियर लॉन टेनिस फैसिलिटी में आयोजित एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि वाले टूर्नामेंट में पुरुष एकल फाइनल में ओम ने तब खिताबी जीत दर्ज की जब प्रतिद्वंद्वी अनुरुद्ध ने कंधे मे खिंचाव के चलते मैच छोड़ दिया।

उस समय ओम 5-0 से आगे थे। फिर पुरुष युगल फाइनल में ओम यादव और वरुण की जोड़ी ने अनुज और अनुरुद्ध को 8-3 से हराकर ट्रॉफी जीती। अनुरुद्ध इस मैच में खिंचाव से उबरने के बाद खेले।

अंडर-10 बालक एकल की विजेता ट्रॉफी अवयान जैन ने जीती जिन्होंने फाइनल में कियान मूलचंदानी को 4-1 से शिकस्त दी। वहीं बालक अंडर-12 के फाइनल में अयान पाण्डेय चैंपियन बने जिन्होंने नैत्विक सिंह को टाई ब्रेक में 7-5 (4-3) से हराया। अंडर-12 बालिका वर्ग में अन्या चौधरी ने अद्विता अभि कुमार को 4-2 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

टूर्नामेंट का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह सोमवार को शाम चार बजे आयोजित होगा। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी जावीद अहमद व विशिष्ट अतिथि डा.इरशाद अली होंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।