द इंडियन व्यू

ओपन सीनियर प्रदेश स्तरीय आमंत्रण पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता में लखनऊ चैंपियन

लखनऊ। मेजबान लखनऊ ने ओपन सीनियर प्रदेश स्तरीय आमंत्रण पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता का खिताब फाइनल में गोरखपुर को 30-21 से हराकर जीत लिया। फाइनल में गोरखपुर को 30-21 से दी शिकस्त उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय व क्षेत्रीय खेल…

Ragwendra P Singh
March 26, 2025
2 min read
ओपन सीनियर प्रदेश स्तरीय आमंत्रण पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता में लखनऊ चैंपियन

लखनऊ। मेजबान लखनऊ ने ओपन सीनियर प्रदेश स्तरीय आमंत्रण पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता का खिताब फाइनल में गोरखपुर को 30-21 से हराकर जीत लिया।

फाइनल में गोरखपुर को 30-21 से दी शिकस्त

उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय व क्षेत्रीय खेल कार्यालय लखनऊ के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न श्री अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हाल में संपन्न चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में लखनऊ ने गोरखपुर के खिलाफ दबदबा बनाए रखा जिसके चलते मेजबान मध्यांतर तक 18-12 से आगे था।

लखनऊ की जीत में डेविड ने अकेले नौ गोल दागे। उनका साथ देते हुए अंकित ने 7, प्रवेश ने 5 जबकि शुभम ने 4 गोल किए। दूसरी ओर गोरखपुर से मानवेंद्र ने सर्वाधिक 8 गोल किए। पवन व हिमांशु को 3-3 गोल करने में सफलता मिली।

प्रतियोगिता के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथि गण उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राममोहन अग्रवाल व संयुक्त सचिव विजय सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। आज समारोह में उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव डा.आनन्देश्वर पाण्डेय व रिटायर्ड आरटीओ एके त्रिपाठी की भी गरिमामयी मौजूदगी रही।

इस अवसर पर अनिमेष सक्सेना (कार्यकारी प्रधानाचार्य, गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज एवं क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी लखनऊ मंडल), उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के आयोजन सचिव अमित पाण्डेय, संयुक्त सचिव परमेंद्र सिंह, लखनऊ टीम के कोच मो.तौहीद (अंतर्राष्ट्रीय हैंडबॉल कोच), जिम्नास्टिक कोच रविकांत यादव व बड़ी संख्या में खेल प्रेमी भी मौजूद रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।