ओडिशा में खेल क्रांति: सभी 30 जिलों में खेलो इंडिया सेंटर का शुभारंभ
ओडिशा के खेल और युवा मामलों के मंत्री सूर्यवंशी सूरज ने रविवार को राज्य के सभी 30 जिलों में खेलो इंडिया केंद्रों का वर्चुअल उद्घाटन किया। उन्होंने बोला कि ये केंद्र खेल मंत्रालय और राज्य के खेल और युवा मामले विभाग के…

ओडिशा के खेल और युवा मामलों के मंत्री सूर्यवंशी सूरज ने रविवार को राज्य के सभी 30 जिलों में खेलो इंडिया केंद्रों का वर्चुअल उद्घाटन किया। उन्होंने बोला कि ये केंद्र खेल मंत्रालय और राज्य के खेल और युवा मामले विभाग के बीच सहयोग से स्थापित होंगे।

मंत्री ने कहा, ‘‘खेलो इंडिया केंद्र जमीनी स्तर पर खेल बुनियादी ढांचे और प्रतिभाओं को विकसित करने के उद्देश्य से खोले गए हैं।’’ उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग देने के अलावा केंद्र में फुटबॉल, वॉलीबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, खो-खो और कबड्डी के खिलाड़ियों के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
केंद्रों के उचित प्रबंधन के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रति केंद्र पांच लाख रुपये का वार्षिक अनुदान भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि इनमें स्थानीय क्षेत्र के पूर्व चैंपियनों को कोच के रूप में भर्ती किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
