ओडिशा मास्टर्स : उन्नति हुड्डा व ईशारानी बरुआ महिला एकल फाइनल में
शीर्ष वरीयता प्राप्त उन्नति हुड्डा और हमवतन ईशारानी बरुआ ने शनिवार को यहां ओडिशा मास्टर्स सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर महिला एकल फाइनल में जगह बनाई। हुड्डा टूर्नामेंट के 2022 चरण और 2023…

शीर्ष वरीयता प्राप्त उन्नति हुड्डा और हमवतन ईशारानी बरुआ ने शनिवार को यहां ओडिशा मास्टर्स सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर महिला एकल फाइनल में जगह बनाई।
हुड्डा टूर्नामेंट के 2022 चरण और 2023 अबुधाबी मास्टर्स की विजेता रह चुकी हैं। उन्हें पूर्व जूनियर नंबर एक खिलाड़ी तसनीम मीर ने कड़ी चुनौती दी। हुड्डा एक घंटे तक चले मैच में 18-21, 21-16, 21-16 से जीतने में सफल रहीं।
दूसरे सेमीफाइनल में असम की ईशारानी ने शानदार वापसी करते हुए तन्वी हेमंत को 18-21, 21-7, 21-7 से हराया। दूसरे वरीय किरण जॉर्ज और रौनक चौहान पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में जगह तय करने के लिए सेमीफाइनल में एक दूसरे से भिड़ेंगे।

मिश्रित युगल सेमीफाइनल में भारत के एस कनापुरम और आर उथयसूरियन को इंडोनेशिया के देजान फर्डिनान्स्याह और बी वर्डाना की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी से 16-21, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
