द इंडियन व्यू

ओडिशा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

नई दिल्ली : ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शनिवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीर एक्स पर साझा करते हुए यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री मोहन…

Ragwendra P Singh
July 12, 2025
1 min read
ओडिशा के मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की

नई दिल्ली : ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शनिवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीर एक्स पर साझा करते हुए यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने एक्स पोस्ट में कहा, “आज मुझे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ओडिशा के विकास के लिए उनकी प्रेरणा और अटूट सहयोग के लिए मैं आभारी हूं। इस अवसर पर ओडिशा के विभिन्न विकास कार्यों, भावी कार्य योजनाओं, केंद्र-राज्य समन्वय और राज्य के समग्र विकास को गति देने पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। समृद्ध ओडिशा, विकसित भारत के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए केंद्र और राज्य मिलकर प्रतिबद्ध हैं।”

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…