द इंडियन व्यू

'ओज उत्सव' ने भारत और नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों को किया मजबूत

नई दिल्ली : हिमालयी साधक एवं योगी प्रियव्रत अनिमेष के ओज फाउंडेशन ने अपना चौथा स्थापना दिवस नेपाल की राजधानी काठमांडू में मनाया। इस अवसर पर होटल याक एंड यति में ओज उत्सव 2025 का आयोजन किया गया। ओज फाउंडेशन के संस्थापक…

Ragwendra P Singh
July 29, 2025
2 min read
'ओज उत्सव' ने भारत और नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों को किया मजबूत

नई दिल्ली : हिमालयी साधक एवं योगी प्रियव्रत अनिमेष के ओज फाउंडेशन ने अपना चौथा स्थापना दिवस नेपाल की राजधानी काठमांडू में मनाया। इस अवसर पर होटल याक एंड यति में ओज उत्सव 2025 का आयोजन किया गया। ओज फाउंडेशन के संस्थापक योगी प्रियव्रत ने कहा कि इस आध्यात्मिक कार्यक्रम से भारत और नेपाल के सांस्कृतिक धागों में और मजबूती आयी है।

ओज फाउंडेशन के अनुसार, 25 जुलाई को काठमांडू में इस उत्सव के दौरान अध्यात्म और युवा चेतना के स्वर गूंजे। यह आयोजन भारत-नेपाल सांस्कृतिक संबंधों की गहराई, आध्यात्मिक समरसता और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के प्रति समर्पण का प्रतीक बनकर उभरा। इस अवसर पर पुस्तक 'ऊर्ज सूत्र' का विमोचन किया गया। साथ ही नेपाल में आध्यात्मिक पर्यटन को केंद्र में रखकर निर्मित दो लघु फिल्मों की स्क्रीनिंग भी की गयी। शाम को प्रसिद्ध सितार वादक सीता मैया राजचल की प्रस्तुति को सबने सराहा।

कार्यक्रम में भारत और नेपाल के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हुईं कई जानी मानी हस्तियों ने हिस्सा लिया। इनमें प्रमुख हैं भाजपा नेता श्याम जाजू, योगेश्वर दत्त (ओलंपियन), संदीप राणा (समाजसेवी), ब्रिजपाल मालिक, ज्योतिका झलानी, सांसद दीपक बहादुर सिंह, सांसद रंजू ठाकुर, सांसद राम हरी, विधायक नीमा गिरी और गोविंद बहादुर शाह। जाजू ने कहा कि भारत और नेपाल केवल दो राष्ट्र नहीं, बल्कि एक ही संस्कृति की दो अभिव्यक्तियां हैं। हमारे बीच की सीमाएं केवल राजनीतिक हैं। आत्मा से हम हमेशा से ही जुड़े रहे हैं।

कार्यक्रम के अंत में प्रियव्रत अनिमेष ने कहा कि नेपाल की पुण्यभूमि, पशुपतिनाथ की छाया और हिमालय की दिव्यता में हमने जो संकल्प लिए हैं, वह अब पूर्ण होता दिख रहा है। उन्होंने लोगों में आत्म चेतना जगाने का प्रयास किया और लोगों को सत मार्गों पर चलने का सन्देश भी दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…