ओएनजीसी और एनएसटीएफडीसी के बीच करार, आदिवासी छात्रों को मिलेगा बड़ा लाभ
नई दिल्ली : आदिवासी छात्रों के कल्याण के उद्देश्य से ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) ने सोमवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम (एनएसटीएफडीसी) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए…

नई दिल्ली : आदिवासी छात्रों के कल्याण के उद्देश्य से ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ओएनजीसी) ने सोमवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम (एनएसटीएफडीसी) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में पढ़ने वाले आदिवासी छात्रों के लिए किया गया है।
इस के तहत ओएनजीसी अपनी कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी निधि से स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा।
सोमवार को डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। समझौता ज्ञापन पर एनएसटीएफडीसी की उप महाप्रबंधक बिस्मिता दास और ओएनजीसी के सीएसआर प्रमुख डॉ. देबासिस मुखर्जी ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर जनजातीय मामलों के मंत्रालय की सचिव रंजना चोपड़ा, जनजातीय मामलों के मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव मनीष ठाकुर, जनजातीय मामलों के मंत्रालय के संयुक्त सचिव अनंत प्रकाश पांडे, एनएसटीएफडीसी के सीएमडी रूमुआन पैते, ओएनजीसी के मानव संसाधन निदेशक मनीष पाटिल और अन्य मंत्रालयों और ओएनजीसी के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
इस पहल के मुख्य उद्देश्यों में
डिजिटल शिक्षा सुविधाओं को बेहतर बनाना, छात्रों को करियर मार्गदर्शन और मेंटरशिप देना, शिक्षकों का प्रशिक्षण, छात्राओं के लिए स्वास्थ्य और स्वच्छता सुविधाएं
(जैसे सैनिटरी पैड वेंडिंग मशीन और इंसीनेरेटर) देना शामिल है। ओएऩजीसी ने इस परियोजना के लिए 28 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
यह योजना 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थित 144 एकलव्य मॉडल स्कूलों में लागू होगी।
इससे 35,000 से अधिक आदिवासी छात्रों को लाभ मिलेगा।
देशभर में इस समय 499 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय कार्यरत हैं।
इनका उद्देश्य आदिवासी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर भविष्य देना है।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
