द इंडियन व्यू

ऑस्ट्रेलिया ने उड़ाया थाईलैंड का परखच्चा, फिलीपींस ने एक अंक से मारी बाजी

गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल महासंघ अंडर-18 एशिया कप 2026 में गुरुवार को धमाकेदार अंदाज में अपने अभियान की शुरुआत की। वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने थाईलैंड…

Ragwendra P Singh
August 14, 2026
2 min read
ऑस्ट्रेलिया ने उड़ाया थाईलैंड का परखच्चा, फिलीपींस ने एक अंक से मारी बाजी

गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल महासंघ अंडर-18 एशिया कप 2026 में गुरुवार को धमाकेदार अंदाज में अपने अभियान की शुरुआत की। वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने थाईलैंड को 102-32 से करारी शिकस्त दी।

ऑस्ट्रेलिया के लिए याह्या बसरान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 अंक बनाए। वहीं, थाईलैंड से अपिराच बूनस्रांग ने सर्वाधिक सात अंक जुटाए।दिन के दूसरे मुकाबले में फिलीपींस ने चीनी ताइपे को बेहद रोमांचक मुकाबले में 89-88 से हराया।

फिलीपींस ने दूसरे क्वार्टर की समाप्ति तक 53-29 की मजबूत बढ़त बनाई थी, लेकिन चीनी ताइपे ने अंतिम दो क्वार्टर में जोरदार वापसी करते हुए मुकाबले को रोमांचक बना दिया। हालांकि, वह एक अंक से जीत से चूक गया।

साभार : गूगल

चीनी ताइपे के जिया-हान हुआंग ने 28 अंक के साथ मैच में सर्वाधिक स्कोर किया। फिलीपींस के लिए जान बेनेट कैगुरुंगन ने 22 अंक बनाए। लियू टिंग-कुआन और हुआंग जिया-हान ने भी क्रमशः 21 और 15 अंक का योगदान दिया।

न्यूजीलैंड को सीरिया के खिलाफ 67-58 की जीत दर्ज करने के लिए कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा। जैक्सन बॉल ने न्यूजीलैंड के लिए 19 अंक बनाए, जबकि अराना रॉबर्टसन ने 11 अंक का योगदान दिया। दोनों खिलाड़ियों ने चौथे क्वार्टर में टीम को संभाला, जब सीरिया ने 60-45 के अंतर से पिछड़ने के बाद वापसी की कोशिश की।

सीरिया की ओर से तैम अलदस्सौकी ने 15 अंक बनाए, जबकि मजाक मजाक ने 11 अंक और सात रिबाउंड का योगदान दिया। एक अन्य मुकाबले में बहरीन ने लेबनान को 74-68 से शिकस्त दी। हसन अब्दुलकादिर और महदी हबीब ने बहरीन के लिए 19-19 अंक बनाए।

लेबनान ने कई बार वापसी करते हुए बहरीन की बढ़त को एकल अंक तक सीमित किया, लेकिन बहरीन ने अंत में मुकाबला अपने नाम कर लिया। लेबनान के जॉनी सावमा ने सर्वाधिक 27 अंक बनाए, जबकि जेफरी खैरल्लाह ने 14 अंक जुटाए। भारत में 22 साल बाद वापसी कर रहे इस टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें चार समूहों में बांटा गया है। प्रतियोगिता का समापन 23 अगस्त को होगा।

टूर्नामेंट की शीर्ष चार टीमें 2027 फीबा अंडर-19 बास्केटबॉल विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेंगी, जिसका आयोजन 26 जून से 4 जुलाई 2027 तक चेकिया के पारदुबित्से में होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।