ऑस्ट्रेलिया के विरूद्ध हमने अच्छा खेला, लेकिन अब हमारा ध्यान जापान पर : पामेला कोंटी
नई दिल्ली : फुटबॉल टूर्नामेंट एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप में 21 साल बाद वापसी करने वाली भारतीय टीम को अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद टीम का फोकस अगले मैच पर है, जिसे…

नई दिल्ली : फुटबॉल टूर्नामेंट एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप में 21 साल बाद वापसी करने वाली भारतीय टीम को अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद टीम का फोकस अगले मैच पर है, जिसे टीम जीतकर वापसी करना चाहती है। मुख्य कोच पामेला कोंटी ने कहा कि मजबूत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हमने अच्छा खेला, लेकिन अब हमारा ध्यान जापान के खिलाफ मैच पर है।
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) से बात करते हुए मुख्य कोच पामेला कोंटी ने माना कि मुकाबला कठिन था और ऑस्ट्रेलिया शारीरिक रूप से मजबूत टीम है। उन्होंने कहा कि टीम ने रक्षात्मक रूप से अच्छा प्रदर्शन किया। ज्यादा गोल न खाना महत्वपूर्ण था और अंत में जो गोल हुआ, वो हमारी अपनी गलतियों के कारण हुआ। हमें इसी क्षेत्र में काफी सुधार करने की जरूरत है।
परिणाम के बावजूद उन्होंने रक्षात्मक दृष्टि से कुछ विशिष्ट सकारात्मक पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि इसमें कई सकारात्मक पहलू हैं। सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया ज्यादा गोल नहीं कर पाई। हमने बहुत अच्छी तरह से बचाव किया। सभी खिलाड़ियों ने जबरदस्त जोश और प्रतिबद्धता दिखाई। अब हमारा ध्यान जापान पर केंद्रित है।
कोच ने कहा कि मुझे अपनी टीम पर बहुत गर्व है। हमने शानदार मैच खेला। ऑस्ट्रेलिया एक बहुत मजबूत टीम है। अब हमें जापान का सामना करना है, जो शायद और भी कठिन होगा। हमें खिलाड़ियों की शारीरिक स्थिति का भी ध्यान रखना होगा क्योंकि यह आसान नहीं होगा।
मिडफील्डर थंदामोनी बास्के ने भी इस भावना को दोहराया। उन्होंने कहा कि यह हमारा पहला मैच था। मुझे लगता है कि हमने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन हम और भी बेहतर कर सकते थे। वे ज्यादा शॉट नहीं लगा पाए और जो एक गोल आखिर में उन्होंने किया वह भी हमारी गलती से हुआ। अभी हमारे पास मैच बाकी हैं, इसलिए हम और कड़ी मेहनत करेंगे और जीतने की कोशिश करेंगे।
भारतीय टीम ने शनिवार को चीन के सूजौ स्थित सूजौ ताइहु फुटबॉल स्पोर्ट्स सेंटर पिच 8 में खेले गए ग्रुप बी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 0-2 से हार के साथ एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप 2026 अभियान की शुरुआत की। भारत अब पांच मई को चार बार की चैंपियन जापान से भिड़ेगा, जिसके बाद आठ मई को उसका सामना लेबनान से होगा। ---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
