द इंडियन व्यू

ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में बहुराष्ट्रीय हवाई युद्ध 'पिच ब्लैक' सोमवार से, भारत के वायु योद्धा शामिल होंगे

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स बेस डार्विन में सोमवार से द्विवार्षिक बहुराष्ट्रीय हवाई युद्ध अभ्यास 'पिच ब्लैक' शुरू करेगी, जो 7 अगस्त तक चलेगा। इस अभ्यास का नाम उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के विशाल निर्जन क्षेत्रों में…

Ragwendra P Singh
July 19, 2026
2 min read
ऑस्ट्रेलिया के डार्विन में बहुराष्ट्रीय हवाई युद्ध 'पिच ब्लैक' सोमवार से, भारत के वायु योद्धा शामिल होंगे

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स बेस डार्विन में सोमवार से द्विवार्षिक बहुराष्ट्रीय हवाई युद्ध अभ्यास 'पिच ब्लैक' शुरू करेगी, जो 7 अगस्त तक चलेगा। इस अभ्यास का नाम उत्तरी ऑस्ट्रेलिया के विशाल निर्जन क्षेत्रों में रात्रि उड़ान विशेष अभियान के कारण रखा गया है। इसमें भारत, अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, जापान, यूके और मेजबान ऑस्ट्रेलिया समेत 19 से अधिक सहयोगी देश शामिल होंगे। भारत की टुकड़ी मल्टीरोल लड़ाकू राफेल विमान का संचालन करेगी, जिसे सी-17 ग्लोबमास्टर-III और आईएल-78 वायु-से-वायु ईंधन भरने वाले विमानों का समर्थन प्राप्त होगा।

 

भारतीय वायु सेना की टुकड़ी में पायलट, इंजीनियर, तकनीशियन, नियंत्रक और अन्य विशेषज्ञ सहित उच्च कुशल वायु योद्धा शामिल होंगे। यह अभ्यास भाग लेने वाली सेनाओं को अंतरसंचालनीयता बढ़ाने, बल एकीकरण को मजबूत करने और वैश्विक परिदृश्यों में सहयोगात्मक संचालन की दिशा में परिचालन सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान करने करेगा। यह अभ्यास 'पिच ब्लैक' लंबी दूरी पर अभियान संबंधी हवाई अभियानों को परखने, बहुराष्ट्रीय अंतर-संचालनीयता को बढ़ाने और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में पेशेवर साझेदारियों को मजबूत करने का एक उत्कृष्ट अवसर प्रदान करेगा।

 

यह अभ्यास विभिन्न देशों की वायु सेनाओं के बीच रणनीतिक साझेदारी, समन्वय और जटिल हवाई युद्ध परिदृश्यों में युद्धाभ्यास का प्रशिक्षण देना है। इस अभ्यास का नाम 'पिच ब्लैक' (पूर्ण अंधेरा) इसलिए रखा गया है, क्योंकि इसका मुख्य फोकस रात के समय उड़ान भरने और अंधेरे में आक्रामक व रक्षात्मक अभियानों के अभ्यास पर होता है। यह अभ्यास भाग लेने वाली वायु सेनाओं को एक वास्तविक और चुनौतीपूर्ण बहुराष्ट्रीय वातावरण में संचालन करने में सक्षम बनाएगा, जिससे परिचालन समन्वय और आपसी समझ को बढ़ावा मिलेगा।

 

भारतीय वायु सेना ने इससे पहले 2018, 2022 और 2024 में इस अभ्यास में भाग लिया है, जो रक्षा सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने की उसकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।-----------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…