द इंडियन व्यू

ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टूटा हार का सिलसिला, इंग्लैंड ने मेलबर्न टेस्ट जीता

ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड की टेस्ट जीत का सूखा आखिरकार खत्म हो गया है और यह जीत सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि इंग्लैंड के खोए हुए आत्मविश्वास की वापसी की कहानी बन गई। एशेज सीरीज का आखिरी टेस्ट 4 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड…

Ragwendra P Singh
December 27, 2025
3 min read
ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टूटा हार का सिलसिला, इंग्लैंड ने मेलबर्न टेस्ट जीता

ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड की टेस्ट जीत का सूखा आखिरकार खत्म हो गया है और यह जीत सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि इंग्लैंड के खोए हुए आत्मविश्वास की वापसी की कहानी बन गई। एशेज सीरीज का आखिरी टेस्ट 4 जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए एशेज सीरीज़ के चौथे टेस्ट में इंग्लैंड ने मेज़बान ऑस्ट्रेलिया को दूसरे ही दिन 4 विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। जनवरी 2011 के बाद यह ऑस्ट्रेलिया की धरती पर इंग्लैंड की पहली टेस्ट जीत है।

मैच का फैसला बेहद तेज़ी से हुआ। इंग्लैंड को जीत के लिए 175 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे टीम ने 6 विकेट खोकर 178 रन बनाते हुए हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को जैक क्रॉली और बेन डकेट ने 51 रन की ठोस शुरुआत दिलाई।

डकेट ने आक्रामक अंदाज़ में 34 रन बनाए, जबकि क्रॉली ने 37 रन की अहम पारी खेली। इसके बाद जैकब बेथेल ने 40 रन बनाकर पारी को संभाला और इंग्लैंड की जीत की नींव मजबूत की। अंत में हैरी ब्रूक 18 और जेमी स्मिथ 3 रन बनाकर नाबाद लौटे।

@ICC

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपने दूसरे दिन की शुरुआत बिना किसी नुकसान के 4 रन से की थी, लेकिन जल्द ही उनकी पारी बिखर गई। पहला विकेट स्कॉट बोलैंड के रूप में 22 के स्कोर पर गिरा, जो सिर्फ 6 रन बना सके।

इसके बाद विकेट नियमित अंतराल पर गिरते चले गए और पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 132 रन पर सिमट गई। ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए, जबकि स्टीव स्मिथ ने 24 और कैमरुन ग्रीन ने 19 रन का योगदान दिया।

इंग्लैंड की गेंदबाज़ी इस पारी में निर्णायक साबित हुई। ब्रायडन कार्स ने 4 विकेट झटके, कप्तान बेन स्टोक्स ने 3 विकेट लिए। जोश टंग को 2 और गस एटकिंसन को 1 सफलता मिली।

पहली पारी की बात करें तो इंग्लैंड की टीम 110 रन पर सिमट गई थी। हैरी ब्रूक ने 41 रन की सबसे बड़ी पारी खेली थी, जबकि गस एटकिंसन ने 28 और कप्तान बेन स्टोक्स ने 16 रन बनाए थे।

पहली पारी के आधार पर इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया से 42 रन पीछे थी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से माइकल नेसर ने 4, स्कॉट बोलैंड ने 3, मिचेल स्टार्क ने 2 और कैमरन ग्रीन ने 1 विकेट लिया था।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी पहली पारी में 152 रन बनाए थे। इंग्लैंड के लिए जोश टंग ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए 5 विकेट लिए, गस एटकिंसन को 2 सफलता मिली, जबकि ब्रायडन कार्स और बेन स्टोक्स ने 1-1 विकेट झटके।

मेलबर्न टेस्ट का नतीजा कुल 142 ओवर में निकल आया, जिसमें दोनों टीमों के बीच 36 विकेट गिरे। यह मुकाबला न सिर्फ इंग्लैंड की जीत के लिए याद रखा जाएगा, बल्कि ऑस्ट्रेलिया में उनकी वापसी की एक मजबूत घोषणा के रूप में भी दर्ज होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।