स्वियातेक की संघर्षपूर्ण जीत, वावरिंका की यादगार वापसी
ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर में महिला और पुरुष वर्ग में कई बड़े नामों को कड़ी चुनौती और कुछ को निराशा का सामना करना पड़ा। दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी इगा स्वियातेक को चीन की क्वालीफायर और 130वीं रैंकिंग वाली युआन…

ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर में महिला और पुरुष वर्ग में कई बड़े नामों को कड़ी चुनौती और कुछ को निराशा का सामना करना पड़ा।
दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी इगा स्वियातेक को चीन की क्वालीफायर और 130वीं रैंकिंग वाली युआन युइ के खिलाफ जीतने के लिए पूरा दम लगाना पड़ा।
स्वियातेक ने पहला सेट टाईब्रेकर में जीतने के बाद मुकाबला 7-6, 6-3 से अपने नाम किया। पिछले साल विंबलडन जीतने वाली स्वियातेक चार फ्रेंच ओपन और 2022 का अमेरिकी ओपन भी जीत चुकी हैं, लेकिन मेलबर्न पार्क में अब तक खिताब उनके हाथ नहीं लगा है।
महिला वर्ग में अन्य शीर्ष खिलाड़ियों ने अपेक्षाकृत आसान जीत दर्ज की। विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर मौजूद अमांडा एनिसिमोवा और छठी रैंकिंग वाली जेसिका पेगुला ने अपने-अपने मुकाबले सीधे सेटों में जीतकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।

आठवीं रैंकिंग की मिर्रा आंद्रीवा, 17वीं रैंकिंग की विक्टोरिया एमबोको और 25वीं रैंकिंग वाली पाउला बाडोसा भी अगले दौर में पहुंचने में सफल रहीं।
2020 की चैंपियन सोफिया केनिन का सफर पहले ही दौर में समाप्त हो गया। उन्हें अमेरिका की ही पेटोन स्टीयर्न्स के खिलाफ 3-6, 2-6 से हार का सामना करना पड़ा।
पुरुष वर्ग में भी मुकाबले उतार-चढ़ाव भरे रहे। कनाडा के सातवीं रैंकिंग वाले फेलिक्स आगर एलियास्सिमे को चोट के कारण पुर्तगाल के नुनो बोर्गेस के खिलाफ मैच के दौरान रिटायर होना पड़ा। उस समय बोर्गेस 3-6, 6-4, 6-4 से आगे थे।
स्विट्जरलैंड के अनुभवी खिलाड़ी स्टान वावरिंका ने लास्लो जेरे को चार सेटों के संघर्षपूर्ण मुकाबले में 5-7, 6-3, 6-4, 7-6 से हराया। वावरिंका ने पिछले महीने ही यह घोषणा की थी कि यह उनका आखिरी सत्र होगा।
तीन बार के उपविजेता दानिल मेदवेदेव ने जेस्पर डि जोंग को 7-5, 6-2, 7-6 से मात दी। वहीं 19वीं वरीयता प्राप्त टॉमी पॉल ने अलेक्जेंडर कोवासेविच को 6-4, 6-3, 6-3 से हराकर अपने अभियान की मजबूत शुरुआत की।
सम्बंधित ख़बरें
फिट इंडिया मूवमेंट के 100वें संस्करण का गुजरात में भव्य आयोजन 29 नवंबर को
गुजरात 29 नवंबर 2026, रविवार को फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के ऐतिहासिक 100वें संस्करण के राष्ट्रव्यापी समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए तैयार है।
बारिश के बीच इंग्लैंड का धमाका, ऑस्ट्रेलिया को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त
इंग्लैंड ने बारिश से प्रभावित टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले को 'डकवर्थ लुईस नियम' के आधार पर 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बनाई।
मेसी खेलेंगे टेवेज के विदाई मुकाबले में, 20 दिसंबर को होगा आयोजन
अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर कार्लोस टेवेज के विदाई मुकाबले में दुनिया भर के कई बड़े सितारे एक साथ मैदान पर नजर आएंगे। इस खास मुकाबले में लियोनेल मेसी की मौजूदगी भी तय हो गई है। आयोजकों ने गुरुवार को पुष्टि की कि टेवेज के सम्मान में 20 दिसंबर को बोका जूनियर्स के ला बोम्बोनेरा स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा।
मार्क मार्केज का बड़ा ऐलान, वैलेंसिया ग्रां प्री होगी करियर की आखिरी रेस
स्पेन के दिग्गज राइडर और विश्व चैंपियन मार्क मार्केज मोटोजीपी से संन्यास लेने जा रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार को अचानक घोषणा की कि इस सप्ताहांत होने वाली वैलेंसिया ग्रां प्री उनकी पेशेवर राइडर के रूप में अंतिम रेस होगी। उनकी टीम डुकाटी ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
