ऑरेंज-पर्पल कैप की जंग: आज एलिमिनेटर में होगी असली भिड़ंत
आईपीएल 2025 के ऑरेंज और पर्पल कैप के लिए आज असली लड़ाई है, क्योंकि आज कई खिलाड़ियों के लिए टूर्नामेंट का आखिरी मैच साबित हो सकता है। साभार : गूगल टूर्नामेंट का एलिमिनेटर मैच गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज…

आईपीएल 2025 के ऑरेंज और पर्पल कैप के लिए आज असली लड़ाई है, क्योंकि आज कई खिलाड़ियों के लिए टूर्नामेंट का आखिरी मैच साबित हो सकता है।

टूर्नामेंट का एलिमिनेटर मैच गुजरात टाइटन्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज यानी शुक्रवार 30 मई को खेला जाना है। इन दो टीमों में कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जो आईपीएल 2025 के ऑरेंज कैप या पर्पल कैप की रेस में चल रहे हैं। यही कारण है कि आज आईपीएल के इन दो प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स के लिए असली लड़ाई देखने को मिलेगी।
एलिमिनेटर मैच में हारने वाली टीम बाहर हो जाएगी। इस तरह वे खिलाड़ी भी ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस से बाहर हो जाएंगे, जो एलिमिनेटर होने वाली टीम का हिस्सा होंगे।
जीतने वाली टीम को क्वालीफायर 2 में खेलने का मौका मिलेगा और उस टीम के खिलाड़ी आगे भी ऑरेंज और पर्पल कैप की रेस में बने रहेंगे। यही कारण है कि आज का मैच जितना दिलचस्प होगा, उतनी ही दिलचस्प लड़ाई आईपीएल के इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों के बीच होगी।
मौजूदा समय में आईपीएल 2025 के ऑरेंज कैप की रेस में गुजरात और मुंबई के तीन खिलाड़ी टॉप 3 में हैं, जिनमें साई सुदर्शन, शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव शामिल हैं। सुदर्शन ने अब तक 679, गिल ने 649 और सूर्या ने 640 रन बनाए हैं।
इन्हीं तीन खिलाड़ियों के बीच असली रेस है, जो खिलाड़ी बड़ी पारी खेलेगा, वह ऑरेंज कैप होल्डर बनने के सबसे करीब पहुंच जाएगा, क्योंकि इसके बाद मिचेल मार्श हैं, लेकिन उनकी टीम बाहर हो चुकी है।
पांचवें नंबर पर विराट कोहली हैं, लेकिन वे अभी सुदर्शन से 65 रन पीछे हैं। विराट के पास सिर्फ एक पारी बची है। सुदर्शन अगर आज अपनी टीम को जिताते हैं तो वे एक और पारी खेलेंगे।
अगर बात पर्पल कैप की करें तो मुंबई और गुजरात के कुल 4 खिलाड़ी टॉप 10 में शामिल हैं, जिनमें प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह और आर साई किशोर का नाम शामिल है। प्रसिद्ध कृष्णा 23 विकेट के साथ नंबर दो पर हैं।
बोल्ट 19 विकेटों के साथ नंबर चार पर, बुमराह 17 विकेटों के साथ नंबर 7 पर और और साई किशोर इतने ही विकेटों के साथ 9वें नंबर पर हैं।
प्रसिद्ध को अगर दो विकेट मिल जाते हैं तो वे पर्पल कैप अपने नाम करने के सबसे बड़े दावेदार बन जाएंगे, क्योंकि नूर अहमद 24 विकेटों के साथ अभी शीर्ष पर हैं, लेकिन टीम बाहर हो चुकी है। तीसरे नंबर पर जोश हेजलवुड हैं, जिनके 21 विकेट हैं, लेकिन उनका एक ही मुकाबला बाकी है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
