द इंडियन व्यू

ऑरेंज कैप की रेस में भले ही नंबर-24 पर हैं रोहित शर्मा, छक्के लगाने में विराट, शुभमन व केएल से भी आगे

IPL 2025: आईपीएल 2025 के शुरुआती कुछ मैचों में फ्लॉप रहने के बाद रोहित शर्मा ने फॉर्म में वापसी की. उन्होंने पिछले 3 मुकाबलों के दौरान दो ताबड़तोड़ पारियां खेली. लगातार दो अर्धशतक ठोक हिटमैन लय में आ गए हैं. मुंबई…

Ragwendra P Singh
April 30, 2025
2 min read
ऑरेंज कैप की रेस में भले ही नंबर-24 पर हैं रोहित शर्मा, छक्के लगाने में विराट, शुभमन व केएल से भी आगे

IPL 2025: आईपीएल 2025 के शुरुआती कुछ मैचों में फ्लॉप रहने के बाद रोहित शर्मा ने फॉर्म में वापसी की. उन्होंने पिछले 3 मुकाबलों के दौरान दो ताबड़तोड़ पारियां खेली. लगातार दो अर्धशतक ठोक हिटमैन लय में आ गए हैं.

मुंबई इंडियंस के लिए ये अच्छे संकेत हैं. रोहित के बल्ले से इस सीजन कई बड़े-बड़े शॉट निकले हैं. वह छक्के लगाने के मामले में विराट कोहली, शुभमन गिल व केएल राहुल जैसे धाकड़ खिलाड़ियों से भी आगे हैं.

रोहित ने लगाए हैं इतने छक्के

रोहित शर्मा ने अब तक कुल 9 मुकाबले खेले हैं. जिसकी 9 पारियों में उन्होंने 240 रन ठोके हैं. इस दौरान उनका औसत 30 का रहा है. साथ ही हिटमैन ने 156.86 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजी की धुनाई की है. उनका सर्वोच्च स्कोर 76 है.

रोहित के बल्ले से 17 छक्के आए हैं. इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें संस्करण में वह दो अर्धशतकीय पारियां खेल चुके हैं. साथ ही उन्होंने सीएसके के खिलाफ नाबाद रहकर मैच खत्म किया.

विराट कोहली काफी पीछे

ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली दूसरे पायदान पर मौजूद हैं. उन्होंने 10 पारियों में 443 रन बनाए हैं. इस दौरान आरसीबी के स्टार बल्लेबाज ने 13 छक्के लगाए. शुभमन गिल ने 9 मैचों की इतनी ही पारियों में 389 रन जड़े हैं.

उनके बल्ले से भी 13 छक्के ही आए हैं. ऑरेंज कैप की रेस में गिल सातवें नंबर पर मौजूद हैं. वहीं केएल राहुल की बात करें तो दिल्ली के खिलाड़ी ऑरेंज कैप की रेस में नौवें स्थान पर काबिज हैं. दाएं हाथ के बैटर 9 पारियों में 371 रन ठोके हैं. केएल ने आईपीएल 2025 में अब तक 17 सिक्स जड़े हैं.

पहले नंबर पर ये खिलाड़ी

इस सीजन सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में लखनऊ सुपर जायंट्स के निकोलस पूरन पहले नंबर पर हैं. बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ने अब तक 10 मैचों की इतनी ही पारियों में 34 छक्के लगाए हैं. इसके अलावा वह 33 चौके भी जड़ चुके हैं. ऑरेंज कैप की रेस में फिलहाल पूरन छठे पायदान पर मौजूद हैं. उनके 404 रन हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।