द इंडियन व्यू

"ऑपरेशन सिंदूर में 144 करोड़ से ज्यादा लोगों की टीम", सचिन तेंदुलकर ने दी PM मोदी और सेना को बधाई

Operation Sindoor: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया. पीएम मोदी ने इस संबोधन में देश के सशस्त्र बलों की जमकर सराहना की. उन्होंने बताया कि कैसे भारतीय सेना ने…

Ragwendra P Singh
May 13, 2025
2 min read
"ऑपरेशन सिंदूर में 144 करोड़ से ज्यादा लोगों की टीम", सचिन तेंदुलकर ने दी PM मोदी और सेना को बधाई

Operation Sindoor: भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया. पीएम मोदी ने इस संबोधन में देश के सशस्त्र बलों की जमकर सराहना की. उन्होंने बताया कि कैसे भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को धूल चटकाई है. उन्होंने कहा कि सेना ने पूरी दुनिया को देखा दिया कि आतंकवाद और उसका साथ देने वालों का भारत क्या हश्र कर सकता है. इसके बाद भारत के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने एक ट्टीट किया और पीएम मोदी की तारीफ की.

सचिन तेंदुलकर ने ऑपरेशन सिंदूर किया ट्टीट
PM मोदी के देश के नाम संबोधन पर सचिन तेंदुलकर ने ट्टीट कर कहा, 'ऑपरेशन सिंदूर में 144 करोड़ से ज्यादा लोगों की टीम ने एक साथ मिलकर काम किया. दृढ़ संकल्प और संयमित संयम, टीम इंडिया!'

माननीय प्रधानमंत्री जी और उनकी टीम और तीनों रक्षा बलों के अथक प्रयासों के कारण सभी स्तरों पर उल्लेखनीय टीमवर्क
सीमावर्ती कस्बों और गांवों में रहने वाले बहादुर रक्षकों और हमारे नागरिकों का विशेष उल्लेख. जय हिंद!

पीएम नरेंद्र मोदी ने बताया कि भारतीय सेना के आक्रमक रवैये से पाकिस्तान इतना घबरा गया कि दुनियाभर में समझौते और तनाव कम करने की गुहार लगाता रहा. पाकिस्तानी सेना ने हमारे डीजीएमओ को संपर्क किया. तब तक हम इन आतंकवाद के इंफ्रास्ट्रक्चर को तबाह कर चुके थे.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।