द इंडियन व्यू

ऑपरेशन सिंदूर' पर आया मोहम्मद शमी का रिएक्शन, भारतीय सेना के लिए कही दिल छूने वाली बात

Operation Sindoor: भारत ने 7 मई की रात पाकिस्तान के कई आंतकी ठिकानों पर मिसाइल दागे. भारत ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर जवाबी कार्रवाई की है. भारतीय एयरफोर्स ने पाकिस्तान के 9 जगहों पर…

Ragwendra P Singh
May 7, 2025
2 min read
ऑपरेशन सिंदूर' पर आया मोहम्मद शमी का रिएक्शन, भारतीय सेना के लिए कही दिल छूने वाली बात

Operation Sindoor: भारत ने 7 मई की रात पाकिस्तान के कई आंतकी ठिकानों पर मिसाइल दागे. भारत ने 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर जवाबी कार्रवाई की है. भारतीय एयरफोर्स ने पाकिस्तान के 9 जगहों पर निशाना साधा है, जिसमें कई आंतकी मारे गए हैं. भारतीय सेना ने इसे 'ऑपरेशन सिंदूर' का नाम दिया. भारत के इस एक्शन पर कई क्रिकेटर्स का भी रिएक्शन आया है, जिसमें मोहम्मद शमी भी शामिल हैं. 

Operation Sindoor पर मोहम्मद शमी का रिएक्शन

मोहम्मद शमी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' को लेकर अपनी इंस्ट्राग्राम पर एक स्टोरी शेयर किया है. जिसमें शमी ने लिखा, "भारतीय सशस्त्र बलों ने प्रतिकूल परिस्थितियों को एक शक्तिशाली फतेह क्षण में बदल लिया. खतरे का सामना करते हुए उनके साहस और वीरता ने हम सभी को गौरवान्वित किया है. 

मोहम्मद शमी के अलावा वीरेंद्र सहवाग ने भी भारतीय सेना के इस एक्शन पर ट्वीट किया. सहवाग ने लिखा, "अगर कोई आप पर पत्थर फेंके तो उसपर फूल फेंको, लेकिन गमले के साथ, जय हिन्द" इसके अलावा सहवाग ने एक और ट्वीट किया, जिसमे लिखा, "धर्मो रक्षति रक्षितः" इसके अलावा आकाश चोपड़ा का भी रिएक्शन आया. वहीं इस पर सचिन तेंदुलकर ने भी इंस्टा स्टोरी शेयर किया.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी अपलोड की, जिसमें उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर वाली तस्वीर साझा की. उनके अलावा पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी सोशल मीडिया के इसी प्लैटफॉर्म पर भारतीय सेना के इस ऑपरेशन का समर्थन किया. इसके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर व कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने एक्स यानि ट्विटर पर ऑपरेशन सिंदूर की इमेज शेयर कर लिखा, "हम सब एक साथ खड़े हैं. जय हिंद."

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।