द इंडियन व्यू

बोलोग्ना ने 51 साल बाद जीता कोपा इटालिया फ्रेकियारोसा

बोलोग्ना एफसी ने एसी मिलान पर 1-0 की जीत के साथ कोपा इटालिया फ्रेकिआरोसा (इटैलियन कप) ट्रॉफी जीत ली है। 1973/74 के बाद पहली बार टीम ने खिताब अपने नाम किया। @BolognaFC1909en मैच के आगाज के तीन मिनट बाद मिलान ने पहला मौका…

Ragwendra P Singh
May 15, 2025
3 min read
बोलोग्ना ने 51 साल बाद जीता कोपा इटालिया फ्रेकियारोसा

बोलोग्ना एफसी ने एसी मिलान पर 1-0 की जीत के साथ कोपा इटालिया फ्रेकिआरोसा (इटैलियन कप) ट्रॉफी जीत ली है। 1973/74 के बाद पहली बार टीम ने खिताब अपने नाम किया।

@BolognaFC1909en

मैच के आगाज के तीन मिनट बाद मिलान ने पहला मौका बनाया जब लीओ ने विंग पर लुकुमी को हराया और एक खतरनाक क्रॉस भेजा, लेकिन जिमेनेज इसे पूरा नहीं कर सके। पांच मिनट बाद, बोलोग्ना ने कास्त्रो से क्लोज-रेंज हेडर के साथ जवाब दिया, लेकिन मेगनन ने एक शानदार बचाव किया।

9वें मिनट स्कोर्पस्की ने डबल सेव किया - पहले मिरांडा के डिफ्लेक्शन पर, फिर जोविक के क्लोज-रेंज शॉट को रोक दिया। इन शुरुआती मौकों के बाद दोनों ही टीमों का डिफेंस बेहद रक्षात्मक रहा और पहला हाफ 0-0 पर खत्म हुआ। दूसरे हाफ की शुरुआत के सात मिनट बाद बोलोग्ना की तरफ से गोल दागा गया। थियो हर्नांडेज़ ने ओरसोलिनी को टैकल किया और गेंद एनडोये के पास गई, जिन्होंने दाएं पैर से शॉट लगाया।

मिलान ने वॉकर, जोआओ फेलिक्स और जिमेनेज को टॉमोरी, जिमेनेज और जोविक के प्रतिस्थापन खिलाड़ी के रूप में लाकर संतुलन बनाने की कोशिश की। बोलोग्ना ने भी फेबियन और ओरसोलिनी के सब्सिट्यूट के तौर पर पोबेगा और कैसले को मैदान में उतारा। मिलान के लिए गोल के मौके बनाना बेहद मुश्किल रहा।

बोलोग्ना ने कास्त्रो और एनडोये से कुछ लंबे शॉट लेने की कोशिश की, हालांकि वे लक्ष्य से चूक गए। परिणाम के लिए अतिरिक्त समय भी दिया गया लेकिन इसका फायदा मिलान नहीं उठा सकी। विन्सेन्ज़ो इटालियानो के बोलोग्ना ने 1-0 से जीत हासिल की और कोपा इटालिया फ्रेकियारोसा को अपने नाम कर लिया।

जीत के बाद बोलोग्ना कोच विन्सेन्ज़ो इटालियानो ने कहा, "यह मेरे लिए फुटबॉल खेलने के बाद से सबसे बड़ी खुशी है, एक खिलाड़ी और एक कोच के रूप में। मैं तीन फाइनल में बाल-बाल हारने के बाद इस कप को आसमान तक उठाने में कामयाब रहा। मैंने अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की। मैंने लड़कों से कहा कि हमने 51 साल बाद बोलोग्ना को खिताब दिलाया। यह मेरी पहली महत्वपूर्ण ट्रॉफी है और इसके लिए मैं बेहद खुश हूं।"

हार के बाद एसी मिलान के कोच सर्जियो कॉन्सेकाओ ने कहा, "हार के बाद निराशा होती है। इस समय मैच के दौरान क्या गलत हुआ, इस पर मेरा ध्यान लगा हुआ है। मैं ये सोच रहा हूं कि हमने क्या गलत किया और क्या बेहतर हो सकता था। हमारे पास अभी 2 मैच हैं। हम आगे बेहतर खेल का प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। मिलान को लोग इस खेल के प्रति गंभीर हैं और निश्चित रूप से हमारे प्रदर्शन का मूल्यांकन करेंगे।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।