द इंडियन व्यू

एससीओ की विदेश मंत्रियों की बैठक में कीर्तिवर्धन सिंह भाग लेंगे

नई दिल्ली : विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह 23-24 जुलाई को किर्गिस्तान की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। वे चोलपोन-अता शहर में आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की विदेश मंत्रियों की परिषद (सीएफएम) की बैठक में…

Ragwendra P Singh
July 21, 2026
1 min read
एससीओ की विदेश मंत्रियों की बैठक में कीर्तिवर्धन सिंह भाग लेंगे

नई दिल्ली : विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह 23-24 जुलाई को किर्गिस्तान की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। वे चोलपोन-अता शहर में आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की विदेश मंत्रियों की परिषद (सीएफएम) की बैठक में भाग लेंगे।

 

एससीओ सीएफएम की बैठक एससीओ शिखर सम्मेलन की तैयारियों के लिए आयोजित की जा रही है, जो 31 अगस्त से 1 सितंबर तक बिश्केक में होने वाला है।

 

विदेश मंत्रालय के अनुसार विदेश मंत्री एससीओ सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों में हुई प्रगति की समीक्षा करेंगे और क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। वे बिश्केक शिखर सम्मेलन में राष्ट्राध्यक्षों द्वारा अपनाए जाने वाले दस्तावेजों और निर्णयों को अंतिम रूप देंगे।

 

यात्रा के दौरान राज्यमंत्री सीएफएम के दौरान एससीओ सदस्य देशों के समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…