एसबीआई कप लखनऊ मीडिया क्रिकेट लीग का फिक्सचर ड्रा 10 दिसंबर को
लखनऊ। पत्रकारों के बीच प्रतिस्पर्धी क्रिकेट की रोमांचक दास्तां एक बार फिर दोहराने को तैयार है। लखनऊ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन (एलएसजेए) के तत्वावधान में होने वाली एसबीआई कप लखनऊ मीडिया प्रीमियर लीग 2025 का फिक्सचर…
लखनऊ। पत्रकारों के बीच प्रतिस्पर्धी क्रिकेट की रोमांचक दास्तां एक बार फिर दोहराने को तैयार है। लखनऊ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन (एलएसजेए) के तत्वावधान में होने वाली एसबीआई कप लखनऊ मीडिया प्रीमियर लीग 2025 का फिक्सचर ड्रा 10 दिसंबर को दोपहर 2 बजे केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होगा।
इस प्रतिष्ठित लीग में विभिन्न प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों के पत्रकार हिस्सा लेंगे जिसका आयोजन 13 से 19 दिसंबर तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम में किया जाएगा।
एलएसजेए के सचिव एसएम अरशद ने बताया कि भव्य आयोजन के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने जानकारी दी कि लीग में कुल आठ टीमों ने भागीदारी की पुष्टि की है, जिनमें गत विजेता इलेक्ट्रॉनिक मीडिया इलेवन और उपविजेता टाइम्स ऑफ इंडिया भी शामिल हैं।

उन्होंने आगे बताया कि लीग का फाइनल मुकाबला 19 दिसंबर को शाम 4 बजे से फ्लड लाइट में दिन-रात्रि प्रारूप में खेला जाएगा। इससे पूर्व पिछले सीजन का फाइनल भी फ्लड लाइट में खेला गया था जो बेहद सफल रहा था। इसको देखते हुए इस बार भी फाइनल फ्लड लाइट में ही खेला जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
