एसआईआर समेत चुनाव आयोग के सभी फैसले सर्वसम्मति से लिए गए : सूत्र
नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) समेत आयोग के सभी फैसले मुख्य निर्वाचन आयुक्त और दोनों निर्वाचन आयुक्तों की मंजूरी से सर्वसम्मति से लिए गए हैं। यह…

नई दिल्ली : भारत निर्वाचन आयोग से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) समेत आयोग के सभी फैसले मुख्य निर्वाचन आयुक्त और दोनों निर्वाचन आयुक्तों की मंजूरी से सर्वसम्मति से लिए गए हैं। यह स्पष्टीकरण चुनाव आयोग के भीतर फैसलों को लेकर कथित मतभेद की खबरों के बाद आया है।आयोग के सूत्रों के अनुसार, एसआईआर और अन्य फैसलों में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ निर्वाचन आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी की भी मंजूरी रही है। निर्वाचन आयोग की मौजूदा तीन सदस्यीय संरचना में ज्ञानेश कुमार मुख्य निर्वाचन आयुक्त तथा सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी निर्वाचन आयुक्त हैं।दरअसल, एक अंग्रेजी अखबार की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि दोनों निर्वाचन आयुक्तों ने पिछले 10 महीनों में आयोग के नाम से लिए गए कुछ फैसलों पर कम से कम 14 बार आपत्ति दर्ज की। रिपोर्ट के अनुसार, इन आपत्तियों में फॉर्म-6 में बदलाव, मतदाता सूची के डिजिटल रिकॉर्ड तक पहुंच, पश्चिम बंगाल में मतदाता नामों से जुड़ी अपील और गोवा में पात्र मतदाताओं के नाम दर्ज करने जैसे मामले शामिल थे।इसके बाद आयोग से जुड़े सूत्रों ने इन खबरों के संदर्भ में कहा कि आयोग के सभी निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए हैं और एसआईआर भी तीनों निर्वाचन आयुक्तों की मंजूरी से आगे बढ़ा है।आयोग की ओर से पहले भी एसआईआर को लेकर तीनों आयुक्तों की संयुक्त भूमिका सामने आती रही है। अक्टूबर 2025 में एसआईआर की तैयारियों को लेकर आयोजित मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के सम्मेलन की अध्यक्षता ज्ञानेश कुमार ने की थी, जिसमें दोनों निर्वाचन आयुक्त भी मौजूद थे।---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
