एसआईआर फेज-2 : 12 राज्यों में 99.16 फीसदी फॉर्म वितरित, 56.34 प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा
नई दिल्ली : देश के 12 राज्यों में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) फेज–2 के तहत 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक देशभर में मतदाता-विशेष इनोमरेशन फॉर्म (ईएफ) के वितरण और डिजिटाइजेशन का डेटा देते हुए चुनाव आयोग ने…

नई दिल्ली : देश के 12 राज्यों में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) फेज–2 के तहत 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक देशभर में मतदाता-विशेष इनोमरेशन फॉर्म (ईएफ) के वितरण और डिजिटाइजेशन का डेटा देते हुए चुनाव आयोग ने बताया कि मंगलवार तक 50.54 करोड़ फॉर्म (99.16 फीसदी) वितरित किए जा चुके हैं, जबकि 28.71 करोड़ फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है, जो 56.34 फीसदी है।चुनाव आयोग के अनुसार अंडमान-निकोबार, गोवा और लक्षद्वीप में ईएफ वितरण शत-प्रतिशत पूरा कर लिया गया है, जबकि मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और पश्चिम बंगाल डिजिटाइजेशन के मामले में अग्रणी राज्यों में शामिल हैं।आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार लक्षद्वीप में डिजिटाइजेशन 99.33 फीसदी के साथ लगभग पूर्ण हो चुका है। गुजरात में ईएफ वितरण 99.73 फीसदी, मध्य प्रदेश में 99.85 फीसदी, राजस्थान में 99.53 फीसदी और उत्तर प्रदेश में 99.64 फीसदी दर्ज किया गया है। तमिलनाडु में यह आंकड़ा 96.65 फीसदी और केरल में 97.53 फीसदी रहा है। पुड्डुचेरी में वितरण 95.94 फीसदी तक पहुंचा है।डिजिटाइजेशन में मध्य प्रदेश 72.73 फीसदी, गुजरात 67.75 फीसदी, पश्चिम बंगाल 70.14 फीसदी, राजस्थान 78.39 फीसदी और गोवा 82.67 फीसदी के साथ अग्रणी राज्यों में है। उत्तर प्रदेश (34.03 फीसदी) और केरल (35.90 फीसदी) में डिजिटाइजेशन अपेक्षाकृत धीमा रहा है।चुनाव आयोग ने बताया कि देशभर में 5 लाख 32 हजार 8 सौ 28 बूथ लेवल अफसर (बीएलओ) और 11 लाख 40 हजार 5 सौ 98 बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) तैनात हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
