द इंडियन व्यू

एसआईआर फेज दो: चुनाव आयोग 50 करोड़ 25 लाख ईएफ फॉर्म बांटे, करीब 6 करोड़ हुए डिजिटाइज

नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) फेज दो की प्रगति रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि मंगलवार तक पूरे देश में 50 करोड़ 25 लाख 13 हजार 94 इलेक्ट्रोर विशिष्ट नामांकन प्रपत्र (ईएफ) फॉर्म…

Ragwendra P Singh
November 18, 2025
3 min read
एसआईआर फेज दो: चुनाव आयोग 50 करोड़ 25 लाख ईएफ फॉर्म बांटे, करीब 6 करोड़ हुए डिजिटाइज

नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) फेज दो की प्रगति रिपोर्ट जारी करते हुए बताया है कि मंगलवार तक पूरे देश में 50 करोड़ 25 लाख 13 हजार 94 इलेक्ट्रोर विशिष्ट नामांकन प्रपत्र (ईएफ) फॉर्म लोगों तक पहुंचाए जा चुके हैं, जिनमें से 5 करोड़ 99 लाख 84 हजार 32 फॉर्म कम्प्यूटर में दर्ज भी किए जा चुके हैं। आयोग के मुताबिक इस काम के लिए 5 लाख 33 हजार 93 बूथ लेवल अधिकारी और 10 लाख 41 हजार 291 बूथ लेवल एजेंट तैनात हैं, जो घर–घर जाकर मतदाताओं की जानकारी की जांच कर रहे हैं।राज्यवारस्थिति-अंडमान–निकोबारमतदाता: 3 लाख 10 हजार 404वितरित ईएफ: 3 लाख 10 हजार 331डिजिटाइज ईएफ: 33 हजार 306छत्तीसगढ़मतदाता: 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737वितरित ईएफ: 2 करोड़ 8 लाख 45 हजार 398 कोडिजिटाइज ईएफ: 21 लाख 38 हजार 502गोवामतदाता: 11 लाख 85 हजार 34वितरित ईएफ: 11 लाख 85 हजार 13डिजिटाइज ईएफ: 4 लाख 93 हजार 577गुजरातमतदाता: 5 करोड़ 8 लाख 43 हजार 436वितरित ईएफ: 5 करोड़ 5 लाख 96 हजार 10डिजिटाइज ईएफ: 77 लाख 47 हजार 996केरलमतदाता: 2 करोड़ 78 लाख 50 हजार 855वितरित ईएफ: 2 करोड़ 67 लाख 78 हजार 609डिजिटाइज ईएफ: 2 लाख 89 हजार 795लक्षद्वीपमतदाता: 57 हजार 813वितरित ईएफ: 57 हजार 812डिजिटाइज ईएफ: 13 हजार 359मध्य प्रदेशमतदाता: 5 करोड़ 74 लाख 6 हजार 143वितरित ईएफ: 5 करोड़ 72 लाख 29 हजार 774डिजिटाइज ईएफ: 87 लाख 15 हजार 631पुदुचेरीमतदाता: 10 लाख 21 हजार 578वितरित ईएफ: 9 लाख 65 हजार 178डिजिटाइज ईएफ: 2 लाख 26 हजार 500राजस्थानमतदाता: 5 करोड़ 46 लाख 56 हजार 215वितरित ईएफ: 5 करोड़ 41 लाख 351डिजिटाइज ईएफ: 1 करोड़ 84 लाख 97 हजार 15तमिलनाडुमतदाता: 6 करोड़ 41 लाख 14 हजार 587वितरित ईएफ: 6 करोड़ 7 लाख 41 हजार 484डिजिटाइज ईएफ: 83 लाख 45 हजार 574उत्तर प्रदेशमतदाता: 15 करोड़ 44 लाख 30 हजार 92वितरित ईएफ: 15 करोड़ 33 लाख 39 हजार 459डिजिटाइज ईएफ: 33 लाख 85 हजार 66पश्चिम बंगालमतदाता: 7 करोड़ 66 लाख 37 हजार 529वितरित ईएफ: 7 करोड़ 63 लाख 63 हजार 675डिजिटाइज ईएफ: 1 करोड़ 97 हजार 711उल्लेखनीय है कि 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलने वाली इस प्रक्रिया में लाखों बूथ स्तर अधिकारियों और एजेंटों की तैनाती के साथ अब तक बड़े पैमाने पर मतदाता सत्यापन का काम पूरा किया जा चुका है। आकलन 27 अक्टूबर तक उपलब्ध मतदाता सूची के आंकड़ों पर आधारित है। आयोग ने बताया कि राजस्थान के 193-अंता विधानसभा क्षेत्र को उपचुनाव के कारण इस चरण में शामिल नहीं किया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…