द इंडियन व्यू

एसआईआर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन आज से

नई दिल्ली : चुनाव आयोग 22 और 23 अक्टूबर को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है। इस सम्मेलन में मतदाता सूची से जुड़े विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े…

Ragwendra P Singh
October 22, 2025
1 min read
एसआईआर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन आज से

नई दिल्ली : चुनाव आयोग 22 और 23 अक्टूबर को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित करने जा रहा है। इस सम्मेलन में मतदाता सूची से जुड़े विशेष गहन पुनरीक्षण से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।आयोग के अनुसार सम्मेलन नई दिल्ली के द्वारका स्थित भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन संस्थान (आईआईआईडीएम) में आयोजित किया जाएगा।अधिकारियों के अनुसार इस दौरान आगामी मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। अधिकारियों से अपने-अपने राज्यों के अनुभव और चुनौतियां साझा करने को भी कहा गया है।उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने बिहार में सफल मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के पूरा होने के बाद इसे देशभर में लागू करने की बात कही है और कहा है कि इस संबंध में प्रक्रिया शुरू हो गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…