द इंडियन व्यू

एसआईआर के खिलाफ कांग्रेस दिल्ली के रामलीला मैदान में करेगी रैली

नई दिल्ली : कांग्रेस देश के 12 राज्यों में मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के विरोध में दिसंबर के पहले सप्ताह में दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली आयोजित करेगी। पार्टी की मंगलवार को हुई उच्चस्तरीय…

Ragwendra P Singh
November 18, 2025
2 min read
एसआईआर के खिलाफ कांग्रेस दिल्ली के रामलीला मैदान में करेगी रैली

नई दिल्ली : कांग्रेस देश के 12 राज्यों में मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के विरोध में दिसंबर के पहले सप्ताह में दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली आयोजित करेगी। पार्टी की मंगलवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में इसका निर्णय लिया गया।कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर महासचिव केसी वेणुगोपाल का वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं द्वारा 12 राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, विधानमंडल दल के नेताओं, महासचिवों और वरिष्ठ नेताओं के साथ एसआईआर प्रक्रिया की समीक्षा की जानकारी दी। वेणुगोपाल ने कहा कि चुनाव आयोग जानबूझकर समाज के कुछ वर्गों के वोट हटाने की कोशिश कर रहा है। उनका आरोप है कि एसआईआर का डिजाइन ही चुनिंदा वोटरों को टारगेट कर उनके नाम हटाने के लिए तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि असम के लिए अलग तरह का विशेष पुनरीक्षण लागू करना चुनाव आयोग की लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश है। उन्होंने केरल का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां 9 दिसंबर को स्थानीय निकाय चुनाव का पहला चरण होना है लेकिन उसी दिन बीएलओ को अंतिम सूची जमा करने का निर्देश दिया गया है।कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने भी एक वीडियो संदेश में कहा कि बिहार में हुए विशेष पुनरीक्षण की तरह ही बाकी राज्यों में भी टारगेट कर वोट काटे जा रहे हैं। कांग्रेस शुरुआत से ही एसआईआर की खामियों को उजागर करती रही है, बिहार चुनाव से पहले ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाली गई थी और सुप्रीम कोर्ट के पांच आदेशों ने भी चुनाव आयोग की मंशा पर सवाल उठाए थे। खेड़ा ने कहा कि कांग्रेस ने देशभर में ‘हस्ताक्षर अभियान’ चलाया, जिसमें पांच करोड़ हस्ताक्षर इकट्ठा हुए। यदि वोटर के अधिकार पर चोट की जाएगी, तो कांग्रेस आवाज उठाती रहेगी।उल्लेखनीय है कि आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस मुख्यालय में एसआईआर प्रक्रिया से गुजर रहे 12 राज्यों के वरिष्ठ नेताओं के साथ रणनीतिक विचार–विमर्श किया। बैठक में महासचिव, प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, विधानमंडल दल के नेता और एआईसीसी सचिव मौजूद थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…