द इंडियन व्यू

एशेज में हार के साथ विवाद: इंग्लैंड टीम पर ‘शराब पार्टी’ के आरोप, जांच शुरू

इंग्लैंड टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी एशेज सीरीज को हार चुकी है। पांच मैचों की इस सीरीज के तीन मुकाबले खेले गए हैं और तीनों मैच टीम हार चुकी है। इंग्लैंड का प्रदर्शन खराब रहा है, लेकिन इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली…

Ragwendra P Singh
December 23, 2025
2 min read

इंग्लैंड टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी एशेज सीरीज को हार चुकी है। पांच मैचों की इस सीरीज के तीन मुकाबले खेले गए हैं और तीनों मैच टीम हार चुकी है।

इंग्लैंड का प्रदर्शन खराब रहा है, लेकिन इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि बेन स्टोक्स की कप्तानी और ब्रैंडन मैकुलम की कोचिंग वाली टीम गलत हरकतों की वजह से सुर्खियों में है।

इंग्लैंड की टीम पर आरोप है कि एशेज टूर को उन्होंने बैचलर पार्टी के रूप में तब्दील कर दिया। इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर शराब पीने का आरोप है। इसकी जांच शुरू हो गई है।

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर रॉब की ने नूसा में सीरीज के बीच में ब्रेक के दौरान इंग्लैंड के बर्ताव की अंदरूनी जांच का आदेश दिया है। ऑस्ट्रेलिया में यह दावा किया गया है कि यह ट्रिप एक “स्टैग डू” यानी किसी बैचलर पार्टी के जैसा था।

इसी वजह से इस दौरे की जांच तेज हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, रॉब की ने कहा कि वह जांच करेंगे कि क्या हुआ और उन्होंने जोर दिया कि खिलाड़ियों को आराम देने के बाद भी स्टैंडर्ड में कोई कमी नहीं आनी चाहिए।

बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में अपनी साख बचाने की तैयारियों में जुटी इंग्लैंड की टीम पर आरोप है कि उन्होंने सीरीज में ब्रेक के दौरान शराब पार्टी की। ऐसे में लीडरशिप ग्रुप पर सवाल खड़े हो गए हैं।

रॉब की ने कहा कि उन्हें खिलाड़ियों के क्रिकेट से समय निकालने से “कोई दिक्कत नहीं” है और खुद को “शराब के खिलाफ नहीं” बताया, लेकिन इस बात पर जोर दिया कि रात के खाने के साथ एक ग्लास वाइन लेने और बहुत ज्यादा शराब पीने में अंतर है, जो तैयारी को नुकसान पहुंचाता है।

नूसा विवाद इंग्लैंड की टीम के एशेज सीरीज में पतन का प्रतीक बन गया है। इंग्लैंड की टीम ने 11 दिनों के भीतर पहले तीन टेस्ट गंवा दिए। क्रिसमस से पहले एशेज का प्रभाव खत्म हो गया है।

जाहिर है कि इंग्लैंड ने इस एशेज सीरीज को अब अलग ढंग से लेना शुरू कर दिया होगा, लेकिन शराब पार्टी की वजह से इंग्लैंड क्रिकेट की बदनामी जरूर हुई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।