एशेज में शुरुआती बढ़त के बाद कमिंस को आराम, फोकस टी20 विश्व कप पर
फिटनेस समस्याओं के चलते अंतिम दो एशेज टेस्ट से भी बाहर हुए आस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस की नजरें अब अगले साल फरवरी में भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप पर लगी हैं। कमिंस जून जुलाई में…

फिटनेस समस्याओं के चलते अंतिम दो एशेज टेस्ट से भी बाहर हुए आस्ट्रेलिया के टेस्ट और वनडे कप्तान पैट कमिंस की नजरें अब अगले साल फरवरी में भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप पर लगी हैं।
कमिंस जून जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे पर लगी कमर की चोट के कारण पहले दो एशेज टेस्ट से बाहर थे लेकिन एडीलेड में तीसरे मैच में वापसी करके छह विकेट लिये। आस्ट्रेलिया ने पहले तीनों टेस्ट जीत लिये हैं लिहाजा कमिंस को आखिरी दो मैचों से बाहर रखने का फैसला किया गया।
बॉक्सिंग डे टेस्ट के लंच ब्रेक के दौरान उन्होंने कहा ,‘‘ बेहतर लग रहा है। कुछ सप्ताह पहले ही कमर की चोट से उबरा हूं तो लगातार दो टेस्ट खेलना जोखिमभरा होता।

अब टी20 विश्व कप से पहले कुछ आराम करूंगा।’ आस्ट्रेलिया को टी20 विश्व कप में पहला मैच 11 फरवरी को कोलंबो में आयरलैंड से खेलना है।
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
