एशियाई हॉकी महासंघ ने राजगीर अकादमी को दिया सर्वोच्च मान्यता दर्जा
राजगीर स्थित बिहार राज्य खेल अकादमी को एशियाई हॉकी महासंघ अकादमी और हॉकी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में मान्यता मिली है जो बिहार के खेल क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। यह प्रतिष्ठित प्रमाणपत्र अंतरराष्ट्रीय हॉकी…

राजगीर स्थित बिहार राज्य खेल अकादमी को एशियाई हॉकी महासंघ अकादमी और हॉकी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में मान्यता मिली है जो बिहार के खेल क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है।
यह प्रतिष्ठित प्रमाणपत्र अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष तैयब खान ने बुधवार को चेन्नई में जूनियर विश्व कप हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल मैच के बाद आयोजित एक विशेष समारोह में बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह को प्रदान किया।
इस दौरान हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर श्रेयसी सिंह ने कहा कि हॉकी की विश्व में सर्वोच्च संस्था से राज्य खेल अकादमी को मिली यह मान्यता न केवल बिहार के लिए गर्व की बात है, बल्कि यह राज्य की उभरती खेल क्षमता और एशियाई हॉकी संरचना में राज्य की सशक्त उपस्थिति का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि देश में पहली बार किसी राज्य खेल अकादमी को यह मान्यता प्रदान की गई है। एएचएफ ने अपने पत्र में कहा, ‘‘राजगीर खेल अकादमी को एएचएफ अकादमी एवं हॉकी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में प्रमाणित करते हुए प्रसन्नता हो रही है।
यह मान्यता अकादमी के विज़न, विश्वस्तरीय खेल ढांचा, जमीनी स्तर से लेकर हाई परफॉर्मेंस तक हॉकी के विकास के लिए संस्थागत तैयारी और समर्पण को दर्शाती है।’’
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने कहा, ‘‘यह उपलब्धि राज्य के हॉकी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, खेल वैज्ञानिकों और खेल प्रशासकों के लिए गर्व का क्षण है। यह सफलता बिहार में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाओं, सतत निवेश तथा सरकार की सकारात्मक खेल नीति का परिणाम है।’’
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
