द इंडियन व्यू

एशियाई खेल: 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में पदक से चूका भारत, चौथे स्थान पर रही तिकड़ी

एशियाई खेल 2026 में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में भारतीय टीम पदक से चूक गई। कमलजीत, केदारलिंग बालकृष्ण और आकाश भारद्वाज की भारतीय तिकड़ी 1727-53एक्स के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रही। चीन ने 1743-70एक्स…

Ragwendra P Singh
September 24, 2026
1 min read
एशियाई खेल: 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में पदक से चूका भारत, चौथे स्थान पर रही तिकड़ी

एशियाई खेल 2026 में पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में भारतीय टीम पदक से चूक गई। कमलजीत, केदारलिंग बालकृष्ण और आकाश भारद्वाज की भारतीय तिकड़ी 1727-53एक्स के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रही।

चीन ने 1743-70एक्स के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि इंडोनेशिया ने 1743-57एक्स के साथ रजत और जापान ने 1730-54एक्स के साथ कांस्य पदक हासिल किया। कमलजीत ने 60 शॉट में 580-16एक्स का स्कोर किया और नौवें स्थान पर रहे।

@Media_SAI

आकाश भारद्वाज ने 579-20एक्स के स्कोर के साथ 11वां स्थान हासिल किया। व्यक्तिगत फाइनल के लिए शीर्ष आठ निशानेबाजों को ही जगह मिली। वहीं, केदारलिंग उचागनवे का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। वह 568 के स्कोर के साथ 35वें स्थान पर रहे। उनके कम स्कोर के कारण भारत तीसरे स्थान से खिसककर चौथे स्थान पर पहुंच गया और पदक से चूक गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।