द इंडियन व्यू

एशियाई खेल: टेबल टेनिस युगल में भारत की चुनौती को झटका, मिश्रित युगल में पदक पक्का

एशियाई खेलों के छठे दिन शुक्रवार को टेबल टेनिस के युगल मुकाबलों में भारतीय जोड़ियों को निराशा हाथ लगी। हरमीत देसाई-साथियान ज्ञानसेकरन, दिया चितले-यशस्विनी घोरपड़े और श्रीजा अकुला-सिंड्रेला दास को तीसरे दौर में हार मिली।…

Ragwendra P Singh
September 25, 2026
2 min read
एशियाई खेल: टेबल टेनिस युगल में भारत की चुनौती को झटका, मिश्रित युगल में पदक पक्का

एशियाई खेलों के छठे दिन शुक्रवार को टेबल टेनिस के युगल मुकाबलों में भारतीय जोड़ियों को निराशा हाथ लगी। हरमीत देसाई-साथियान ज्ञानसेकरन, दिया चितले-यशस्विनी घोरपड़े और श्रीजा अकुला-सिंड्रेला दास को तीसरे दौर में हार मिली।

पुरुष युगल में हरमीत देसाई और साथियान ज्ञानसेकरन की जोड़ी को जापान के सोरा मात्सुशिमा और शुनसुके तोगामी ने सीधे गेमों में 3-0 से हराकर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। भारतीय जोड़ी ने इससे पहले दूसरे दौर में इंडोनेशिया के अफान प्रातामा और मुहम्मद नेगारा को 3-2 से हराया था।

भारत ने शुरुआती दो गेम 11-4, 11-7 से जीते, लेकिन इंडोनेशियाई जोड़ी ने अगले दो गेम 11-7, 11-8 से जीतकर मुकाबला बराबर कर दिया। निर्णायक गेम में भारत ने 11-6 से जीत दर्ज की थी। पुरुष युगल में ही मानव ठक्कर और मानुष शाह की जोड़ी को जापान के तोमोकाजु हरिमोतो और हिरोतो शिनोजुका के खिलाफ 1-3 से हार झेलनी पड़ी।

@Media_SAI

इससे पहले पुरुष एकल में मानुष शाह ने ईरान के बेन्यामिन फराजी को 3-0 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई। मानुष ने मुकाबला 11-9, 11-6, 11-6, 11-5 से अपने नाम किया। महिला एकल में यशस्विनी घोरपड़े ने सीरिया की हेंद जाजा को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। हालांकि, श्रीजा अकुला और मानव ठक्कर को अपने-अपने दूसरे दौर के मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।

महिला युगल में दिया चिताले और यशस्विनी घोरपड़े को चीन की फान शुहान और चेन यी ने 3-0 से हराया। श्रीजा अकुला और सिंड्रेला दास को चीन की कुआई मान और वांग मन्यू के खिलाफ 0-3 से हार मिली। भारत के लिए दिन का सबसे बड़ा टेबल टेनिस हासिल मिश्रित युगल में आया, जहां दिया चिताले और मानुष शाह ने हांगकांग के वोंग चुन टिंग और दू होई केम को क्वार्टर फाइनल में हराकर पदक पक्का किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।