एशियाई खेल: आईओसी अध्यक्ष किर्स्टी कोवेंट्री और ओसीए प्रमुख थानी 20 सितंबर को एथलीट गांव जाएंगे
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की अध्यक्ष किर्स्टी कोवेंट्री और एशियाई ओलंपिक परिषद के अध्यक्ष शेख जोआन बिन हमाद अल थानी 19 सितंबर को उद्घाटन समारोह के एक दिन बाद 20 सितंबर को आइची-नागोया एशियाई खेलों के एथलीट गांव का दौरा…

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की अध्यक्ष किर्स्टी कोवेंट्री और एशियाई ओलंपिक परिषद के अध्यक्ष शेख जोआन बिन हमाद अल थानी 19 सितंबर को उद्घाटन समारोह के एक दिन बाद 20 सितंबर को आइची-नागोया एशियाई खेलों के एथलीट गांव का दौरा करेंगे।
सोमवार को यहां हुई दल प्रमुखों की बैठक में बताया गया कि कोवेंट्री और थानी गांव के गार्डन पियर क्षेत्र का दौरा करेंगे और विभिन्न राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों (एनओसी) के खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे। दोनों अध्यक्ष 20 सितंबर को सुबह 11 बजे गार्डन पियर जाएंगे। इससे एक दिन पहले 19 सितंबर को एशियाई खेलों का उद्घाटन समारोह होगा।
आइची-नागोया एशियाई खेलों में पारंपरिक एथलीट गांव नहीं बनाया गया है। 45 एनओसी के खिलाड़ियों और अधिकारियों के ठहरने की व्यवस्था एक क्रूज जहाज, गार्डन पियर में बनाए गए एशियाई खेलों के अस्थायी विला और नागोया शहर तथा आइची प्रांत के विभिन्न होटलों में की गई है।

क्रूज जहाज मंगलवार को नागोया बंदरगाह के किंजो पियर पर पहुंचेगा जहां दोपहर एक बजे स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। खिलाड़ी अगले दिन से जहाज पर सवार होना शुरू करेंगे। दल प्रमुखों की बैठक में टीम स्वागत समारोहों की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। ये समारोह 16 से 18 सितंबर तक गार्डन पियर स्थित एथलीट्स प्लाजा के ‘एथलीट्स इंटरैक्शन एरिया’ में आयोजित किए जाएंगे।
हर दिन तीन समारोह सुबह 10 बजे, दोपहर 1:30 बजे और शाम पांच बजे होंगे। प्रत्येक समारोह 30 मिनट का होगा। इनमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, एनओसी के ध्वज का आरोहण, राष्ट्रगान और स्मृति-चिह्नों का आदान-प्रदान शामिल होगा। प्रत्येक दिन पहले सत्र के दौरान वृक्षारोपण समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
दो ताइक्वांडो खिलाड़ियों वाली ओसीए शरणार्थी टीम/एशियाई शरणार्थी टीम का 18 सितंबर को सुबह 10 बजे एथलीट गांव में आधिकारिक रूप से स्वागत किया जाएगा। बैठक में प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों को यह भी बताया गया कि सुरक्षा एवं संरक्षण अधिकारियों की बैठक 21 सितंबर को होगी। वहीं, एनओसी टीम के डॉक्टरों की बैठकें 18 सितंबर और तीन अक्टूबर को आयोजित की जाएंगी।
ई-स्पोर्ट्स ड्रॉ 17 सितंबर को होगा। वहीं एशियाई खेलों के दौरान होने वाले ओसीए एथलीट समिति के चुनाव से जुड़ी जानकारी 16 सितंबर को होने वाली अगली दल प्रमुख बैठक में प्रस्तुत की जाएगी। एशियाई खेलों का उद्घाटन 19 सितंबर को होगा और इनका समापन चार अक्टूबर को किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
