एशियाई खेल : पाकिस्तान पर जीत, भारत की महिला-पुरुष टेटे टीम क्वार्टर फाइनल में
भारत की महिला और पुरुष टेबल टेनिस टीमों ने सोमवार को यहां अपने-अपने पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वियों पर 3-0 से समान जीत हासिल करते हुए एशियाई खेलों के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। स्काई हॉल में भारतीय महिला टीम ने ग्रुप एफ…

भारत की महिला और पुरुष टेबल टेनिस टीमों ने सोमवार को यहां अपने-अपने पाकिस्तानी प्रतिद्वंद्वियों पर 3-0 से समान जीत हासिल करते हुए एशियाई खेलों के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। स्काई हॉल में भारतीय महिला टीम ने ग्रुप एफ में लगातार तीसरी जीत दर्ज कर शीर्ष स्थान हासिल किया।
भारत ने रविवार को अपने शुरुआती मुकाबलों में इंडोनेशिया और सिंगापुर को हराया था और इसके बाद चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ भी अपना दबदबा कायम रखा। हांगझोउ एशियाई खेलों में महिला युगल का कांस्य पदक जीतने वाली सुतीर्था मुखर्जी ने अलीना खान को केवल 10 मिनट में 11-3, 11-3, 11-4 से हराकर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई।
इसके बाद 17 वर्षीय सिंड्रेला दास ने कलसूम खान को 11-6, 11-7, 11-5 से हराकर भारत की बढ़त 2-0 कर दी। आईटीटीएफ महिला एकल रैंकिंग में फिलहाल 99वें स्थान पर काबिज सिंड्रेला को घरेलू सर्किट में शानदार प्रदर्शन का इनाम एशियाई खेलों के लिए सीनियर टीम में चयन के रूप में मिला है।

श्रीजा अकुला ने फातिमा खान को महज 11 मिनट में 11-4, 11-4, 11-5 से हराकर मुकाबला भारत के नाम किया और टीम को अंतिम आठ में पहुंचाया। बाद में भारतीय पुरुष टीम ने ईरान के खिलाफ पिछले मुकाबले में मिली हार के बाद शानदार वापसी करते हुए पाकिस्तान को 3-0 से करारी शिकस्त दी।
विश्व में 97वें नंबर के खिलाड़ी हरमीत देसाई ने पहले मैच में पाकिस्तान के मोहम्मद खान पर 3-0 (11-4, 11-3, 11-5) से जीत के साथ भारत को शानदार शुरुआत दिलाई, जबकि 82वें रैंकिंग के कप्तान जी साथियान ने अब्बास खान पर 3-0 (11-1, 11-8, 11-9) से आसान जीत दर्द की।तीसरे मैच में पायस जैन ने मोहम्मद खान को 3-0 (11-2, 11-5, 11-7) से हराकर भारतीय टीम को जीत की राह पर लौटा दिया।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
