द इंडियन व्यू

एशियन यूथ हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम को कोचिंग देंगे यूपी के मो. तौहीद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हैंडबॉल प्रशिक्षक मो. तौहीद भारतीय यूथ पुरुष हैंडबॉल टीम के साथ अम्मान (जॉर्डन) में होने वाली 11वीं एशियन यूथ पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए तैयार हैं। प्रतियोगिता 20 से 31 अगस्त 2026 तक आयोजित…

Ragwendra P Singh
August 18, 2026
2 min read
एशियन यूथ हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम को कोचिंग देंगे यूपी के मो. तौहीद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हैंडबॉल प्रशिक्षक मो. तौहीद भारतीय यूथ पुरुष हैंडबॉल टीम के साथ अम्मान (जॉर्डन) में होने वाली 11वीं एशियन यूथ पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप के लिए तैयार हैं। प्रतियोगिता 20 से 31 अगस्त 2026 तक आयोजित होगी, जिसमें भारतीय टीम एशिया की युवा टीमों के बीच अपनी चुनौती पेश करेगी।

मो. तौहीद को इस चैंपियनशिप के लिए भारतीय यूथ पुरुष हैंडबॉल टीम का कोच नियुक्त किया गया है। भारतीय टीम का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर 27 जुलाई से 18 अगस्त 2026 तक पावना फाउंडेशन, अलीगढ़ में आयोजित किया गया, जहां खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता की तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

मो. तौहीद वर्तमान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ में अंशकालिक हैंडबॉल प्रशिक्षक के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं। उत्तर प्रदेश से भारतीय यूथ टीम के कोच की जिम्मेदारी मिलना उनके लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है और इससे प्रदेश के हैंडबॉल प्रशिक्षकों को भी राष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

अम्मान में होने वाली इस चैंपियनशिप में भारतीय टीम का लक्ष्य मजबूत प्रदर्शन करते हुए एशियाई स्तर पर अपनी स्थिति बेहतर करना होगा। राष्ट्रीय शिविर के दौरान टीम ने तकनीक, फिटनेस, रणनीति और आपसी तालमेल पर विशेष काम किया है।

मो. तौहीद की इस उपलब्धि पर हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया की अध्यक्ष अलका दास, कार्यकारी निदेशक डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय, कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह और सचिव डॉ. तेजराज सिंह सहित उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी महासचिव अमित पाण्डेय ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।