एशियन चैंपियन ज्योति याराजी के घुटने में चोट, वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारियों को झटका
नई दिल्ली : भारत की स्टार हर्डलर और एशियन चैंपियन ज्योति याराजी को ट्रेनिंग के दौरान घुटने में चोट लग गई है। इस चोट ने न केवल उनके मौजूदा सीज़न को प्रभावित किया है, बल्कि इस साल के अंत में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स…

नई दिल्ली : भारत की स्टार हर्डलर और एशियन चैंपियन ज्योति याराजी को ट्रेनिंग के दौरान घुटने में चोट लग गई है। इस चोट ने न केवल उनके मौजूदा सीज़न को प्रभावित किया है, बल्कि इस साल के अंत में होने वाली वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उनकी भागीदारी पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
याराजी ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के ज़रिए इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा,"कुछ दिन पहले ट्रेनिंग के दौरान घुटने में चोट लग गई, जिसके चलते मुझे इस सीजन को फिलहाल रोकना पड़ा है। मैं अपनी मेडिकल टीम के साथ मिलकर विकल्पों पर विचार कर रही हूं और आगे की दिशा तय करूंगी।" याराजी ने कहा,"चोटें एक एथलीट के सफर का हिस्सा होती हैं। मैं इसे एक और बाधा मान रही हूं, जिसे जल्द ही आपके समर्थन और आशीर्वाद से पार कर लूंगी। मैं और मजबूत होकर लौटूंगी।"
25 वर्षीय याराजी ने इसी साल एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 12.96 सेकंड के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता था। हालांकि, वह अभी तक वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए 12.73 सेकंड की ऑटोमैटिक क्वालिफिकेशन मार्क को हासिल नहीं कर सकीं हैं। रैंकिंग के ज़रिए क्वालिफाई करने की दौड़ में वह अभी भी शामिल हैं और इस कोटे से क्वालिफाई करने वाली खिलाड़ियों में वह 12वें स्थान पर हैं। लेकिन 24 अगस्त की समयसीमा से पहले उन्हें अपनी रैंकिंग बनाए रखने के लिए और प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेना जरूरी था। चोट ने इस राह को कठिन बना दिया है।
ज्योति याराजी 12.78 सेकंड का समय लेकर भारत की सबसे तेज़ महिला 100 मीटर हर्डल धाविका हैं और देश की सबसे बड़ी पदक उम्मीदों में से एक मानी जाती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
